×

Radhika Merchant Instagram: राधिका मर्चेंट ने क्यों डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, जानिए

Radhika Merchant Instagram Deleted: मुकेश अंबानी की बहू Radhika Merchant ने अपना Instagram Account डिलीट कर दिया हैं, जानिए क्या हैं इसके पीछे की वजह

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 4 May 2024 10:17 AM GMT (Updated on: 4 May 2024 10:25 AM GMT)
Radhika Merchant Instagram
X

Radhika Merchant Instagram

Radhika Merchant Instagram: इस समय हर तरफ मुकेश अंबनी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे Anant Ambani व Radhika Merchant की शादी सुर्खियों में छाई हुई है। जहाँ अभी कुछ महीनें पहले ही इनकी प्री वेडिंग जामनगर में धूमधाम से हुई है। तो वहीं फिर से इनकी वेडिंग की तैयारियाँ शुरू हो गई है। जोकि भारत के बाहर की जाएगी। जिससे जुड़े हर रोज ताजा अपडेट सामने आते रहते हैं। लेकिन मुकेश अंबानी की छोटी बहू यानि अनंत अंबानी की पत्नी Radhika Merchant ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट एकदम से डिलीट करके सभी को शॉक्ड कर दिया है। जिसके बाद से हर तरफ Radhika Merchant Instagram ही ट्रेंड हो रहा हैं। हर किसी के मन में एक ही सवाल है, आखिर ऐसा क्या हुआ कि सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली Radhika Merchant ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट एकदम से डिलीट कर दिया।

राधिका मर्चेंट ने अपना इंस्टाग्राम एकाउंट क्यों डिलीट किया (Why did Radhika Merchant delete her Instagram account?)-

अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी चर्चा का केंद्र बन गई है। रिपोर्ट्स कि माने तो शादी के उत्सव का एक हिस्सा इस जुलाई में लंदन के प्रतिष्ठित स्टोक पार्क एस्टेट में होने वाला है। यह घोषणा गुजरात के जामनगर में आयोजित भव्य विवाह पूर्व समारोह के बाद की गई है, जिसमें दुनिया भर से प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति देखी गई थी। हाल ही में एक खबर सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया कि राधिका मर्चेंट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। एक यूजर ने अपनी आईडी का स्क्रीनशॉट साझा किया जिससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा शुरू हो गई। एक यूजर ने कमेंट किया, "एक और मेघन मार्कल।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "वह अपनी इंस्टाग्राम आईडी क्यों डिलीट करेगी?"

जिसके बाद से ये खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं, कि Radhika Merchant ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों डिलीट किया है। लेकिन अभी तक राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant Instagram) ने इसपर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम एकाउंट(Radhika Merchant Instagram Account) क्यों डिलीट किया है। ना ही उनके किसी टीम द्वारा इस खबर कि कोई पुष्टि की गई है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story