×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Rajkummar Rao और Sonakshi Sinha एक साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे इस फिल्म को

Rajkummar Rao Sonakshi Sinha Netflix Movie: राजकुमार राव बॉलीवुड में 30 से ज्यादा फिल्में करने के बाद बने जा रहे हैं प्रोड्यूसर, सोनाक्षी के साथ बनाएंगे फिल्म

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 22 May 2024 7:10 AM GMT (Updated on: 22 May 2024 7:19 AM GMT)
Rajkummar Rao Sonakshi Sinha Toaster Movie
X

Rajkummar Rao Sonakshi Sinha Toaster Movie

Rajkummar Rao Sonakshi Sinha Movie: राजकुमार राव बॉलीवुड जगत के सबसे ज्यादा बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। और इस साल राजकुमार राव की 3 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिसमें से Srikanth Movie रिलीज हो चुकी है। जोकि एक रियल लाइफ बेस्ड स्टोरी है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके बाद राजकुमार राव Mr. & Mrs. Mahi में नजर आने वाले हैं। जोकि 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा राजकुमार राव की तृप्ति डिमरी के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में भी इस साल आ रही है। राजकुमार राव को बॉलीवुड में काम करते हुए 14 साल हो चुके हैं। और अब तक राजकुमार राव ने कुल 35 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। अब फिल्मों में काम करने के बाद राजकुमार राव निर्माता बनने जा रहे हैं, बता दे कि राजकुमार राव(Rajkummar Rao) सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ फिल्म प्रोड्यूस करने पर विचार कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा व राजकुमार बनाने जा रहे है फिल्म (Rajkummar Rao Sonakshi Sinha Movie)-

राजकुमार राव Toster नामक नेटफ्लिक्स फिल्म के साथ अपनी प्रोडक्शन यात्रा शुरू करेंगे। इसे प्रोड्यूस करने के अलावा राजकुमार राव इस फिल्म में मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे। हालहि में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी द डायमंड बाजार में नजर आई थी। उनकी ये वेब-सीरीज Netflix पर रिलीज हुई थी।

राजकुमार राव व सोनाक्षी सिन्हा की टोस्टर मूवी कब रिलीज होगी (Rajkummar Rao Sonakshi Sinha Toaster Movie Release Date)-

सोनाक्षी सिन्हा व राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म टोस्टर के निर्देशक सहित परियोजना का विवरण फिलहाल गुप्त रखा गया है। लेकिन माना जा रहा है कि यह एक क्राइम कॉमेडी फिल्म है। जिसकी शूटिंग इस साल की दूसरी छमाही से शुरू होगी। अभी तक मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट को लेकर किसी प्रकार का अनॉउंसमेटं नहीं किया है। लेकिन इतना कहा जा सकता है कि फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर आ जाएगी। और ये फिल्म Netflix पर रिलीज की जाएगी।

टोस्टर मूवी कास्ट (Toaster Movie Cast)-

टोस्टर मूवी में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) व राजकुमार राव (Rajkummar Rao) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। तो वहीं इस फिल्म को प्रोड्यूस राजकुमार राव करेंगे। इनके अलावा इस फिल्म में अर्चना पूरण सिंह भी नजर आएंगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story