×

Ram Navami पर देखें भगवान राम के ऊपर बनी ये 50 फिल्में व 18 टीवी शो

Ramayana Movie: राम नवमी के अवसर पर देखें भगवान राम के जीवन पर आधारित ये 50 फिल्में व 18 टीवी शो, जो आपको रामयुग की याद दिलाएंगी.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 17 April 2024 5:38 AM GMT (Updated on: 17 April 2024 2:47 PM GMT)
Movie On Ramayana
X

Movie On Ramayana

Ramayana Movie: आज पूरे भारतवर्ष में रामनवमी (Ram Navami) का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीराम (Sri Ram) की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो व्यक्ति भी भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना करता है, उसकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं क्योकि आज ही भगवान श्रीराम ने माता कौल्शया की गर्भ से जन्म लिया था। आज पूरा देश राममय हो गया है। यदि आप भी घर बैठे भगवान राम की महिमा यानि रामायण पर बनी फिल्में देखना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही फिल्मों व टीवी शो की लिस्ट लेकर आए हैं। जिसमें 50 फिल्में व 18 टीवी शो है, जो रामायण पर आधारित हैं। जिनमें 17 हिंदी भाषा में फिल्में हैं तो वहीं 18 तेलुगु भाषा में हैं। जिसमें से कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के मन को मोहित कर लिया था और उस समय जमकर कमाई की थी।

राम नवमी पर देखे भगवान राम पर बनी ये फिल्में (Movies On Ramayana)-

1917 में रामायण पर पहली फिल्म लंका दहन बनी थीं। जिसको दादा साहेब फाल्के ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की खास बात ये थी कि फिल्म में भगवान राम व माता सीता का किरदार एक ही एक्टर ने यानि अन्ना सालुंके ने निभाई थी। इसके अलावा बॉलीवुड में रामायण पर कई फिल्में बनी हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं- रामायण, राम राज्य, संपूर्ण रामायण, भरत मिलाप, बजरंगबली, और राम बाण फिल्में शामिल हैं।

रामानंद सागर की रामायण टीवी सीरियल (Ramanand Sagar Ramayan Tv Serial) -

रामानंद सागर की रामायण टीवी सीरियल जोकि 1987 में बनी थी। तो वहीं 25 जनवरी 1987 को दूरदर्शन टीवी पर प्रसारित हुई थी। जिसमें भगवान राम के किरदार में अरूण गोविल, माता सीता की किरदार में दीपिका चिखलिया, लक्ष्मण के किरदार में सुनील लहरी, हनुमान जी के किरदार में दारा सिंह व रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी नजर आए थे। ये टीवी सीरियल इतना ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था कि आज भी लोग इस टीवी सीरियल में भगवान राम,माता सीता व लक्ष्मण जी के किरदार निभाने वाले कलाकारों को उसी रूप में देखते हैं।

प्रभास की आदिपुरूष (Adipurush Movie)-

इसके अलावा साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने रामायण पर आदिपुरूष फिल्म बनाई थी। लेकिन ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई थी। इसके पीछे की वजह फिल्म में प्रयोग किए गए डॉयलाग व फिल्म की कहानी जोकि रामायण को एक अलग ट्रैक पर ले जाती हुई नजर आई थी।

रामायण पर एनिमेटेड फिल्में भी बन चुकी है (Ramayana Animated Movies)-

रामायण पर कई एनिमेटेड फिल्में भी बन चुकी हैं। जोकि दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। जैसे- रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा (Ramayana: The Legend Of Prince Rama) जोकि जापान द्वारा निर्मित की गई थी।

रामायण पर आने वाली फिल्में (Ramayana Upcoming Movie)-

इसके साथ ही बॉलीवुड द्वारा रामायण महाकाव्य पर और फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें नितेश तिवारी की रामायम मूवी (Ramayan Movie) इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है। फिल्म में मुख्य किरदार में रणवीर कपूर, साई पल्ल्वी व यश नजर आएंगे। इसके अलावा कंगना रनौत की सीता-द कारनेशन(Sita- The Incarnation) भी आने वाली है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story