×

Ranbir Kapoor-Alia: मम्मी-पापा के साथ इस अंदाज में दिखीं राहा, वायरल हुआ वीडियो

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Daughter Raha: नन्ही राहा का एक नया वीडियो सामने आ चुका है, आइए आपको भी दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 4 Feb 2024 6:51 AM GMT
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Daughter Raha
X

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Daughter Raha (Photo- Social Media)

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Daughter Raha: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद ही प्यारे कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आए दिन हेडलाइंस में अपनी जगह बना लेते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तरह ही उनकी बेटी राहा कपूर भी अभी से ही लोगों को अपना दीवाना बना चुकीं हैं। जब से रणबीर और आलिया ने अपनी लाडली बिटिया रानी का चेहरा रिवील किया है, उसके बाद से तो हर कोई बेसब्री से राहा की नई तस्वीरों का इंतजार करता रहता है। अब फिर नन्ही राहा का एक नया वीडियो सामने आ चुका है, आइए आपको भी दिखाते हैं।

रणबीर और आलिया के साथ इस अंदाज में नजर आईं राहा कपूर

अगर हम यह कहें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से ज्यादा, अब लोग उनकी नन्ही प्रिंसेस राहा को प्यार करने लगें हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा, क्योंकि सोशल मीडिया पर जिस तरह से यूजर्स राहा पर प्यार लुटाते हैं, वह देखने लायक है। राहा कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसे देख नेटीजेंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहें हैं। वीडियो की बात करें तो उसमें राहा अपने मम्मी-पापा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहीं हैं। रणबीर ने राहा को अपनी गोद में लिया हुआ है, छोटे-छोटे बालों में दो चोटी बांधे राहा बेहद ही क्यूट लग रहीं हैं, उनकी क्यूटनेस पर फैंस का दिल आ गया है, वे धड़ल्ले से कमेंट कर रहें हैं।


राहा की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

राहा कपूर का ये वीडियो जैसे ही सामने आया, फैंस बार-बार वीडियो को देख रहें हैं। राहा की क्यूटनेस से नजरें हटाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। कमेंट बॉक्स में तो मानों सिर्फ प्यार की बरसात हो रही है। एक फैन ने लिखा है, "राहा मेरी फेवरेट कपूर है।" दूसरे ने लिखा, "रणबीर और राहा बेहद क्यूट।" इसी तरह और भी फैंस दिल वाला इमोजी भेज, राहा के लिए अपना प्यार जता रहें हैं।

2022 में आलिया ने राहा को दिया था जन्म

आलिया भट्ट ने साल 2022 में 6 नवंबर को राहा कपूर को जन्म दिया था। जन्म के बाद आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का चेहरा एक साल तक छिपाए रखा। साल 2023 की क्रिसमस पर कपल ने पहली बार राहा का पपराजी डेब्यू किया। राहा की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्यार की बौछार होने लगी थी, हर कोई राहा की क्यूटनेस पर फिदा हो गया था। इसके बाद से जब भी राहा से जुड़ा कोई नया पोस्ट सामने आता है, फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story