×

Alia की बेटी के साथ kareena ने किया ऐसा बर्ताव, वीडियो देख हैरान हुए यूजर्स

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Daughter Raha: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद ही प्यारे कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली बेटी राहा अभी से ही स्टार बन चुकीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 21 Feb 2024 5:21 PM GMT
Kareena Kapoor Khan Son Jeh
X

Kareena Kapoor (Photo- Social Media)

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Daughter Raha: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद ही प्यारे कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली बेटी राहा अभी से ही स्टार बन चुकीं हैं। जी हां! उसकी क्यूटनेस के लाखों लोग दीवाने हैं। राहा की नई तस्वीरों और वीडियोज का फैंस पलके बिछाकर इंतजार करते हैं। वहीं राहा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जो मिनटों में पूरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छा चुका है। आइए आपको वीडियो की एक झलक दिखाते हैं।

राहा से मिलते ही करीना ने किया ऐसा बर्ताव

करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह अली खान तीन साल के हों चुके हैं। जेह के तीसरे बर्थडे पर करीना और सैफ ने एक ग्रैंड पार्टी रखी, जहां बॉलीवुड स्टार्स अपने बच्चों के साथ पहुंचें। वहीं भाई जेह की बर्थडे पार्टी में नन्ही राहा भी अपने पापा रणबीर के साथ पहुंचीं। राहा जैसे ही पार्टी में पहुंचीं, करीना ने बड़े ही प्यार से राहा का वेलकम किया। वायरल हो रहे वीडियो में करीना कपूर खान रणबीर और आलिया की बेटी राहा पर खूब प्यार लुटाते नजर आईं।


ब्लू कलर की फ्रॉक में राहा ने फिर लूटी लाइमलाइट

जेह अली खान की बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट नहीं पहुंचीं। राहा अपने पिता रणबीर कपूर के साथ नजर आईं। रणबीर की गोद में राहा का अंदाज देखने बन रहा था। इस दौरान एक बात और जो लोगों का ध्यान खींच रही है, वो यह है कि पापा रणबीर और राहा दोनों ट्विनिंग करते नजर आए। जी हां! जहां राहा नेवी ब्लू कलर की फ्रॉक पहने नजर आईं, वहीं रणबीर कपूर भी नेवी ब्लू कलर की शर्ट में दिखाईं दिए। राहा ने छोटे-छोटे बालों में दो चोटी भी बांधी हुईं थीं, जिसमें वह बेहद ही प्यारी लग रहीं हैं। राहा कपूर की तस्वीरें पूरे इंटरनेट पर छा चुकीं हैं, नेटीजेंस और फैंस राहा पर खूब प्यार लुटा रहें हैं।

जेह की बर्थडे पार्टी में पहुंचें ये सितारे

करीना कपूर खान और सैफ ने अपने छोटे बेटे जेह का तीसरा जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया। इन्होंने एक शानदार पार्टी रखी, जहां कई स्टार्स अपने बच्चों के साथ पहुंचें, साथ ही करीना के कुछ खास दोस्त भी पार्टी में शामिल हुए। कुणाल खेमू, सोहा अली खान, सोनम कपूर अपने बेटे वायु के साथ, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, तुषार कपूर का बेटा समेत कई लोग पार्टी में पहुंचें।

बर्थडे बॉय ने मारी धांसू एंट्री

करीना कपूर खान के छोटे नवाब जेह अपनी बर्थडे पार्टी में धांसू अंदाज में पहुंचें। जी हां! जेह का लुक देखते बन रहा था। ब्लैक डेनिम और व्हाइट शर्ट के साथ ही जेह ने ब्लैक हाफ कोट भी पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। यहां देखें जेह का बर्थडे लुक -

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story