×

रणबीर सिंह करेंगे नच बलिए-8 को होस्ट तो करण टेकर और उपासना सिंह का क्यों आया नाम?

suman
Published on: 22 March 2017 8:22 AM GMT
रणबीर सिंह करेंगे नच बलिए-8 को होस्ट तो करण टेकर और उपासना सिंह का क्यों आया नाम?
X

मुंबई: सेलिब्रिटी डांस रिएलिटी शो नच बलिए 2 अप्रैल से अपने 8वें सीजन के साथ स्टार प्लस पर आने वाला है। इसके साथ ही रिपोर्ट है कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर शो के पहले एपिसोड को होस्ट करेंगे। वैसे खबरों के मुताबिक, नच बलिए-8 को होस्ट करण टेकर करने वाले है। जहां उनके साथ रणबीर कपूर टीवी शो में होस्ट के तौर पर अपनी शुरुआत करेंगे। रणबीर करण के साथ शो को होस्ट करेंगे या सोलो इस बात की पुष्टि होनी अभी बाकी है, लेकिन जाहिर तौर पर, उपासना सिंह और करण टेकर शो की होस्टिंग करते नजर आएंगे।

आगे...

रणबीर हाल के दिनों में अपनी आने वाली फिल्म ‘दत्त’ जो एक्टर संजय दत्त की बायोपिक फिल्म होगी, के लिए शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, रणबीर शनिवार 25 मार्च शो की शूटिंग करेंगे।

शो में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, सानाया ईरानी और मोहित सहगल, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम, आशका गोराडिया और ब्रेंट ग्लोवल, भारती सिंह और हर्ष लिंभाचिया, और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत जैसे अन्यशामिल हैं। इस सीजन को एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस जज करेंगे।

suman

suman

Next Story