×

Ranbir Kapoor ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया खास तोहफा, जानेंगे तो खुशी से झूम उठेंगे

Animal Teaser Release: आज अपने जन्मदिन के खास मौके पर रणबीर कपूर ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। जी हां...एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का टीजर शेयर किया है, जो काफी धामकेदार है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 28 Sep 2023 5:20 AM GMT (Updated on: 28 Sep 2023 5:38 AM GMT)
Ranbir Kapoor ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया खास तोहफा, जानेंगे तो खुशी से झूम उठेंगे
X

Animal Teaser Release: आज बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर जहां एक्टर को गिफ्ट मिलना चाहिए वहीं उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। जी हां...रणबीर कपूर पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और आज एक्टर ने अपनी इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी धामकेदार है।

रिलीज हुआ एनिमल का टीजर

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'एनिमल' के सभी स्टार्स का पोस्टर तो पहले ही रिलीज हो चुका था और अब रणबीर कपूर के जन्मदिन पर इस फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। साउथ के मशहूर डायरेक्टर संदीपा रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर का भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है। टीजर की शुरुआत में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर को दिखाया जाता है, जो टहल-टहल के बात कर रहे होते हैं। तभी रश्मिका रणबीर से उसके पिता के बारे में सवाल करती है, जिससे रणबीर गुस्सा हो जाते हैं। टीजर में इसके अलावा आप देखेंगे कि अनिल कपूर जो रणबीर कपूर के पिता के रोल में है, उन्हें काफी सख्ती से मारते हैं और कहते हैं कि उन्होंने जानवर पैदा किया है।

रणबीर की 'एनिमल' में है ये खास बात

दरअसल, यह पहली बार होगा कि साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और रणबीक कपूर की जोड़ी एक साथ स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। यही नहीं खबरों की मानें, तो इस फिल्म में एक बाप-बेटे की शानदार कहानी दिखाई जाएगी। बता दें कि एक्शन से भरपूर 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी गैंगस्टर परिवार की है, जिसमें कि अनिल कपूर पिता के किरदार में हैं और रणबीर कपूर उनके बेटे बने हुए हैं। हालांकि, बॉबी देओल के किरदार को लेकर तो ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन खबरों के अनुसार वह भी नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना-रणबीर कपूर की लवर के किरदार में नजर आएंगी।


पिछली फिल्में रही थी सुपरहिट

बता दें कि रणबीर कपूर की पिछली रिलीज सभी फिल्में लगभग हिट रही हैं, जिनमें साल 2022 में रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन' सुपरहिट रही थी। वहीं साल 2023 में श्रद्धा कपूर के साथ उनकी 'तू झूठी मैं मक्कार' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था और फिल्म की कहानी भी काफी मजेदार थी। जहां इस फिल्म ने 215.81 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की थी, तो वहीं 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन' ने 263 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, अब 'एनिमल' का टीजर देखने के बाद फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि यह फिल्म भी सुपरहिट रहेगी। खैर, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद पता चलेगा।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story