×

Ranveer Singh को क्या हुआ? जानें एक्टर क्यों पहुंचे पुलिस के पास

Ranveer Singh Latest News: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं क्या है पूरा मामला?

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 22 April 2024 10:13 AM GMT
Ranveer Singh Latest News
X

Ranveer Singh Latest News (Image Credit: Social Media)

Ranveer Singh Latest News: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब इन दिनों एक्टर अपनी एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, रणवीर का ये वीडियो एक डीपफेक वीडियो है। इस वीडियो में रणवीर सिंह पीएम मोदी के खिलाफ बयान देते नजर आ रहे थे। लेकिन अब इस बीच एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें, तो रणवीर सिंह ने पुलिस की मदद ली है, लेकिन अब एक्टर को पुलिस की मदद क्यों लेनी पड़ी? आखिर इसके पीछे क्या वजह है? आइए हम आपको बताते हैं।

रणवीर सिंह क्यों पहुंचे पुलिस के पास? (Ranveer Singh Files FIR Against Deepfake Video)

जैसा कि हमने आपको बताया कुछ दिनों रणवीर सिंह का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। अब इस वीडियो के खिलाफ रणवीर सिंह ने एक्शन ले लिया है। रणवीर सिंह ने इस डीपफेक वीडियो के खिलाफ एक्शन लेते हुए FIR दर्ज करा दी है। रणवीर सिंह के स्पोक्सपर्सन ने ये कन्फर्म कर दिया है कि इस डीपफेक वीडियो पर पुलिस कम्पलेन कर दी गई है और अब साइबर क्राइम सेल इस मामले की इनवेस्टिगेशन करेगी। स्टेटमेंट जारी करते हुए रणवीर सिंह के स्पोक्सपर्सन ने कहा- ''हां, हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उस हैंडल के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है जो मिस्टर रणवीर सिंह के एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो को बढ़ावा दे रहा था।''


क्या था रणवीर सिंह के वायरल वीडियो में? (Ranveer Singh Deepfake Video Controversy)

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें एक्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में रणवीर प्रधानमंत्री का विरोध करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में रणवीर कहते हैं- ''मोदी जी का उद्देश्य यही है कि वो सेलिब्रेट करें हमारी दुखी जीवन और दर्द को। हमारी बेरोजगारी को हमारी महंगाई को। क्योंकि ये जो भारत वर्ष है वो अनन्या काल की तरफ ऐसे बढ़ रहा है, इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि हमारा विकास ठहर जाएगा। न्याय को मांगना कभी नहीं भूलना चाहिए। इसलिए सोचो ओर वोट दो।''


क्या है रणवीर सिंह के इस वीडियो की सच्चाई (Ranveer Singh Interview Fake Video)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर साफ तौर पर बीजेपी का विरोध करते नजर आ रहे हैं, लेकिन ये एक फर्जी वीडियो था, जिसमें रणवीर का चेहरा इस्तेमाल किया गया था यानी अन्य सेलेब्स की तरह रणवीर सिंह भी डीपफेक का शिकार हुए हैं। इस वीडियो को अगर ध्यान से देखा जाए तो इसमें रणवीर सिंह की आवाज भी उनसे ठीक तरह से मैच नहीं कर रही है और उनसे होठों को भी ध्यान से देखा जाए तो उनके शब्दों के साथ लिप्सिंग मैच नहीं हो रही है। आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह वाराणसी पहुंचे थे। ये वीडियो वाराणसी का ही है, जिसमें रणवीर सिंह मीडियाकर्मियों से बात करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। फिलहाल, यह पता नहीं चल सकता है कि ये वीडियो किसने एडिट किया है। वहीं, अब देखना यह होगा कि क्या इस वीडियो के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाएगा या नहीं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story