×

Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक का हुआ एक्सीडेंट, पति अभिनव शुक्ला ने बताया कैसी है एक्ट्रेस की हालत

Rubina Dilaik: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का एक्सीडेंट हो गया है। इस बात की जानकारी उनके पति व एक्टर अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया के जरीए शेयर की है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 11 Jun 2023 2:26 AM GMT
Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक का हुआ एक्सीडेंट, पति अभिनव शुक्ला ने बताया कैसी है एक्ट्रेस की हालत
X
Rubina Dilaik (Image Credit: Instagram)

Rubina Dilaik: टीवी की फेमस एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बेहद कम समय में एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में बहुत नाम कमा लिया है। रुबीना की एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं, लेकिन एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, रुबीना का कार एक्सीडेंट हो गया है। एक्ट्रेस के पति व एक्टर अभिनव ने जानकारी दी है कि अब एक्ट्रेस ठीक हैं या नहीं।

रुबीना दिलैक का हुआ एक्सीडेंट

दरअसल, रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, ''रुबीना की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि रुबीना बिल्कुल ठीक है। मैं भगवान से प्रार्थना करुंगा कि ऐसा किसी के साथ ना हो। हमारे साथ हुआ है। किसी के साथ भी हो सकता है। कुछ बेवकूफ लोग ट्रैफिक लाइट को जंप कर देते हैं। वो खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं। बाकी जानकारी बाद में दूंगा। रुबीना बिल्कुल ठीक है। हम उसे अस्पताल लेकर आए हैं।''

फैंस कर रहे रुबीना की सलामती की दुआ

रुबीना के एक्सीडेंट के बारे में सुनने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं और वह एक्ट्रेस की सलामती की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि रुबीना भले इन दिनों टीवी से दूर हैं, लेकिन वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी रुबीना की एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले रुबीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की थीं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

बता दें कि 'बिग बॉस' से आने के बाद रुबीना टीवी शोज से दूर हैं। इन दिनों टीवी से ब्रेक लेकर रुबीना ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर कर रही हैं। रुबीना ने टीवी शो 'शक्ति असिस्तव की' में सौम्या का किरदार निभाया था। इस किरदार से ही रुबीना को घर-घर में पहचान मिली थी। वहीं, रुबीना 'बिग बॉस' विनर भी रह चुकी हैं। बिग बॉस से एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी और बढ़ गई। बिग बॉस 14 के इस सीजन में उनके पति अभिनव शुक्ला भी नजर आए थे। अभिनव शुक्ला और रुबीना की जोड़ी को दर्शक ने खूब पसंद किया था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story