×

2018 की बहुप्रतीक्षित फिल्म में हुई श्रद्धा की एंट्री, इस एक्ट्रेस को किया रिप्लेस

suman
Published on: 11 Sep 2017 5:45 AM GMT
2018 की बहुप्रतीक्षित फिल्म में हुई श्रद्धा की एंट्री, इस एक्ट्रेस को किया रिप्लेस
X

मुंबई: बाहुबली' के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में प्रभास की पहचान के साथ डिमांड बढ़ गई है या कहे कि इंडस्ट्री को नया सुपरस्टार मिल चुका है। बाहुबली-2 के रिलीज होते ही प्रभास सभी डाइरेक्टर्स की पहली पसंद बन गए हैं। 2018 में प्रभास की अगली फिल्म 'साहो' का सबको बेसब्री से इंतजार है। प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी। यह एक धमाकेदार एक्शन फिल्म है। फिल्म का बजट भी बहुत ज्यादा है। साहो का सिर्फ एक एक्शन सीन 25 करोड़ के बजट पर फिल्माया जा रहा है।

यह भी पढ़ें...‘क्वांटिको’ से बाहर कर दिया था प्रोड्यूसर ने- प्रियंका चोपड़ा

खबर है कि फिल्म में श्रद्धा कपूर डबल रोल में नजर आएंगी। फिल्म की टीम ने प्रमोशन का अच्छा प्लान बना कर रखा है। फिल्म में पहले बाहुबली जोड़ी प्रभास और अनुष्का शेट्टी थे। लेकिन फिर श्रद्धा ने अनुष्का शेट्टी को रिप्लेस कर दिया है।फिल्म के एक्शन सीन्स कोरियोग्राफ करने के लिए हॉलीवुड के एक्शन डाइरेक्टर केनी बेट्स(Kanny Bates) को अप्रोच किया गया है। साहो तीन भाषाओं में बनने वाली है- तमिल, तेलुगु और हिंदी।

यह भी पढ़ें...कंगना-आदित्य के बीच के रिश्ते पर दिया सूरज पंचोली ने ऐसा जवाब

साहो में प्रभास के साथ नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, जैकी श्राफ, मंदिरा बेदी और महेश मांजरेकर भी लीड रोल में है। यह एक फ्यूरिस्टिक(furistic )एक्शन फिल्म है। जिसकी शूटिंग अबु ढ़ाबी, रोमानिया, हैदराबाद और मुंबई में होने वाली है। साहो में अपनी एंट्री को लेकर श्रद्धा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि बाहुबली स्टार के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड है। अभी तक दोनों एक दूसरे से मिले नहीं हैं।लेकिन मैसेज और फोन से काफी बातें हुई हैं।

suman

suman

Next Story