×

‘Saand Ki Aankh’ के Teaser में Taapsee Pannu और Bhumi Pednekar का ये....

बॉलीवुड की दो मशहूर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर(Bhumi Pednekar) और तापसी पन्नू(Taapsee Pannu) जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे| यह दोनों फिल्म “सांड की आँख” में नज़र आएँगी | जिसका टीजर आज रिलीज़ हो गया है |

Aditya Mishra
Published on: 11 July 2019 1:33 PM GMT
‘Saand Ki Aankh’ के Teaser में Taapsee Pannu और Bhumi Pednekar का ये....
X

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड की दो मशहूर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर(Bhumi Pednekar) और तापसी पन्नू(Taapsee Pannu) जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे| यह दोनों फिल्म “सांड की आँख” में नज़र आएँगी | जिसका टीजर आज रिलीज़ हो गया है | जिसको दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है| जबसे इस फिल्म कि शूटिंग शुरू हुयी थी तबसे यह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुयी थी| अब इसकी पहली झलक ऑडियंस के सामने आ गई है|

फिल्म का ऑफिशियल टीज़र रिलीज़ हो गया है| जिसमें भूमि और तापसी ग्लैमरस अवतार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं जैसी दिख रही हैं| फिल्म में उनका एक्ट और बोलचाल भी बिल्कुल गांव की महिलाओं जैसा लग रहा है|

यह भी पढ़ें....Bollywood: ‘कुली नं 1’ को लेकर David Dhawan ने दिया बड़ा बयान

आपको बता दें, इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जोहरी गाँव में हुयी है| फिल्म में प्रकाशी और चंद्रो तोमर की कहानी बताई जा रही है जो अपनी बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए 50 साल की उम्र में शूटिंग शुरू करती हैं| बता दें कि प्रोफेशनल शूटिंग में इन दोनों ने 352 मेडल जीते हैं| यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी|

बात करें तापसी के काम के बारे में तो, बॉलीवुड की शबाना इस वक़्त फिल्म “मिशन मंगल” के प्रमोशन में बिजी हैं| इस फिल्म में तापसी के साथ अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा और शर्मन जोशी नज़र आयेंगे| जिसके डायरेक्टर जगन शक्ति हैं| वहीँ भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन और अनन्या पाण्डेय स्टारर फिल्म “पति पत्नी और वो” में दिखेंगी| जिसके डायरेक्टर मुदस्सर अज़ीज़ हैं|

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story