×

भाई के जैसा था सलमान का इनसे रिश्ता, अब हो गई दोनों की राहें जुदा

suman
Published on: 31 Jan 2018 8:28 AM GMT
भाई के जैसा था सलमान का इनसे रिश्ता, अब हो गई दोनों की राहें जुदा
X

मुंबई: सलमान और जाने माने फिल्म निर्देशक कबीर खान आजकल अपने संबंधों की वजह से चर्चा में है। खबरों की माने तो सलमान और कबीर खान की राह एक दूसरे से अब अलग हो गई है। दोनों के बीच पहले जैसा कुछ नहीं रहा। यहां तक की दोनों के बीच बातचीत भी बंद है।

खबर थी कि फिल्म ‘टयूबलाइट’ के रिलीज के बाद से दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। ‘टयूबलाइट’ की शूटिंग के दौरान सलमान और कबीर खान के बीच किसी बात पर मतभेद शुरू हुआ जो बढ़ता ही चला गया। मतभेद के चलते दोनों के बीच झड़प भी हुई ट्यूबलाइल के सेट पर सलमान के दिए सुझाव को कबीर नहीं मानते थे। इसी वजह से दोनों में नोंकझोंक होने लगी। सलमान से झगड़े पर कबीर खान से जब सवाल किए गए तो उन्होंने हंसकर टाल दिया। इसके बाद जब 'टाइगर जिंदा है' के लिए अली अब्बास जफर को साइन किया। इससे साफ हो गया कि सलमान और उनके बीच अब पहले जैसे रिश्ते नहीं रहे।

यह पढ़ें...शाहरुख खान को लगा है बड़ा झटका, बताने से किया साफ इनकार, जानें क्यों?

अली अब्बास जफर सलमान के सुझावों को प्रमुखता देते हैं और उसे इंप्लीमेंट भी करते हैं। अली और सलमान ने मिलकर ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। सलमान और अली मिलकर अभी फिल्म ‘भारत’ बना रहे हैं। ये फिल्म हिट हुई तो दोनों का रिश्ता और मजबूत हो जाएगा। इधर कबीर एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। कबीर ने इस फिल्म के लिए सलमान को अप्रोच किया लेकिन उन्होंने कबीर को मना कर दिया है। चर्चा यह भी है कि कबीर अपनी अगली फिल्म पर रणवीर के साथ काम कर रहे हैं।

suman

suman

Next Story