×

Salman Khan News: क्या लारेंस बिश्नोईं ने चलवाई सलमान खान के घर के ऊपर गोलियाँ

Salman Khan Lawrence Bishnoi: सलमान खान के घर के बाहर सुबह ताबड़तोड़ गोलियाँ चली है, जिसके बाद Lawrence Bishnoi लगातार सोशल मीडिया पर हो रहा है ट्रेंड

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 14 April 2024 8:45 AM GMT (Updated on: 16 April 2024 3:39 AM GMT)
Salman Khan Lawrence Bishnoi News
X

Salman Khan Lawrence Bishnoi News

Salman Khan News: सलमान खान के घर ग्लैक्सी (Salman Khan Galaxy Apartment) अपॉर्टमेटं के बाहर आज सुबह 4.45 बजे के करीब दो अज्ञात बाईक सवारों ने गोलियों की बौछार कर दी। जिसके बाद सलमान खान (Salman Khan Security) की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। तो वहीं फारेंसिक जॉच टीम भी वहाँ पर सुबह से मामले की जाँच कर रही है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में चौकाने वाली खबरे सामने आ रही है। शुरूआत में सिर्फ हवा में फायरिगं की बात सामने आ रही थी लेकिन जांच के बाद पता चला है कि Salman Khan के घर Galaxy Apartment को टारगेट करके गोलियाँ चलाई गई है। क्योकि सलमान खान के घर के बाहरी दीवार पर गोली के निशान मिले है। इसके साथ ही Salman Khan की बालकनी को निशाना बनाया गया है जहाँ से वो ईंद के अवसर पर अपने फैंस का अभिवादन करते है।

क्या लारेंश विश्नोई ने सलमान खान के घर पर गोलियाँ चलाई (Did Lawrence Vishnoi open fire at Salman Khan's house)-

सलमान खान (Salman Khan) अक्सर अपने Galaxy Apartment की बालकनी में देखे जाते है। इस बालकनी पर भी फायर किया गया है। बालकनी पर गोली के निशान फोरेसिक टीम को मिले है। पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी लगा है। उसमें आरोपोरियों का चेहरा कवर किया हुआ है। जिसकी वजह से उनको पहचानना मुश्किल है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को एक सीसीटीवी मिला है। लेकिन इमेज धुंधली है। पुलिस अब इलाके के आसपास के सीसीटीवी फुटेज (Salman Khan House CCTV) की जाँच पड़ताल कर रही है।

बता दे कि बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था। इसलिए पुलिस आरोपियों के चेहरे नहीं पहचान पा रही है। मुंबई पुलिस ने Galaxy Apartment के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए है जो घटना के समय वहाँ मौजूद थे। खबरो कि माने तो जिस बंदूक से फायरिंक की गई है। वो 7.6 बोर की बंदूक थी। जिसके बाद से लॉरेंस बिश्नोईं गैंग (Lawrence Vishnoi Gang) के लोग शक के घेरे में आ गए है।

आरोपी महाराष्ट्र से नहीं (Lawrence Vishnoi Gang Members)-

पुलिस के अनुमान के अनुसार दोनों आरोपी 5 फिट 8 इंच लंबे हो सकते है, पुलिस को शक है कि दोनों आरोपी महाराष्ट्र से नहीं लग रहे है। वो राजस्थान या हरियाणा से हो सकते है। पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर मौजूद सभी सीसीटीवी कैमरे व उनके डीवीआर अपने साथ लेकर गई है। फोरेसिक एक्सपर्ट कि माने तो कुल 4 गोलियां चली है। एक लाइव बुलेट मिली है। तो वहीं लारेंश्न बिश्नोई (Lawrence Vishnoi Brother) के भाई अनमोल बिश्नोई (Anmol Vishnoi) ने सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर चली गोलियों की जिम्मेदारी खुद के ऊपर ली है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story