×

Salman Khan Security: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, दी गयी Y + सिक्योरिटी

Salman Khan Security:धमकियों के कारण अभिनेता हमेशा सुरक्षा के घेरे में रहते हैं। सलमान को पहले भी कई बार इन धमकियों का सामना करना पड़ा है, इसलिए सरकार द्वारा उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है

Shalini singh
Published on: 15 April 2024 8:27 AM GMT (Updated on: 15 April 2024 8:28 AM GMT)
Salman Khan Security
X

Salman Khan Security

Salman Khan Security: अभिनेता सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इसके अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को आए दिन जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं। पिछले साल सलमान को एक धमकी भरा ई-मेल मिला था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उन्हें मिल रही धमकियों का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इन धमकियों के कारण अभिनेता हमेशा सुरक्षा के घेरे में रहते हैं। सलमान को पहले भी कई बार इन धमकियों का सामना करना पड़ा है। इसलिए सरकार द्वारा उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

इन्हीं धमकियों के बीच रविवार को सलमान खान के घर के बाहर एक बार फिर बदमाशों ने गोलीबारी कर अभिनेता को धमकाया है। बता दें 14 अप्रैल की सुबह सलमान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार को सुबह 5 बजे अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड फायरिंग की। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। गोली चलने के बाद से सलमान की सिक्योरिटी को और बढ़ा दिया गया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद से ही सलमान की सिक्योरिटी का खास ध्यान दिया जा रहा है। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए मुंबई पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

साए की तरह हमेशा साथ रहता है शेरा

सलमान खान अपनी सुरक्षा कों ध्यान में रखते हुए सलमान ने बुलेटप्रूफ कार खरीदी है। सलमान हमेशा हर जगह इसी कार से जाते है। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद ही उनकी सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी गई है। इस सुरक्षा में सलमान खान 11 जवानों से घिरे रहते हैं। इसके अलावा उनके साथ 2-4 कमांडो और पुलिसकर्मी भी होते हैं।सलमान के साथ हमेशा चार सुरक्षाकर्मी रहते हैं जो उनकी सुरक्षा का ख्याल रखते हैं। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी हमेशा उनके साथ साए की तरह रहते हैं।


Shalini singh

Shalini singh

Next Story