×

सुपरस्टार नागा चैतन्य की जीवनसंगनी बनी इस एक्ट्रेस ने दिया था बोल्ड बयान

suman
Published on: 6 Oct 2017 7:59 AM GMT
सुपरस्टार नागा चैतन्य की जीवनसंगनी बनी इस एक्ट्रेस ने दिया था बोल्ड बयान
X

मुंबई: साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु के साथ शादी कर रहे है। दोनों की शादी इन दिनों खूब सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि इनकी शादी में लगभग 10 करोड़ रुपये का खर्चा होगा। समंथा का जन्म 28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में हुआ। उन्होंने मॉडल के तौर पर पार्ट टाइम काम करना शुरू किया, जिसके बाद जल्द ही उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। 30 साल की समंथा ने साल 2010 में तेलेगु फिल्म 'ये माया चेसाव' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस और नंदी अवॉर्ड मिला।

यह भी देखें...देखिए सलमान खान की पड़ोसन का लेटेस्ट फोटोशूट, हो जाएंगे मदहोश

इस फिल्म में उनके साथ नागा चैतन्य लीड रोल में थे, जिनसे वो शादी करने जा रही हैं। 2012 में समंथा अपने एक बयान के चलते चर्चा में आईं थीं। दरअसल, उन्होंने एक फोटोशूट करवाया था और इस दौरान उनसे एक सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने काफी बोल्ड जवाब दिया, जिसके बाद उनका यह स्टेटमेंट वायरल हो गया।

यह भी देखें...मैरी कॉम के बाद अब प्रियंका चोपड़ा बनेगी उड़नपरी, दौड़कर लहराएंगी परचम

समंथा ने फोटोशूट करवाया था और जब उनसे पूछा गया कि वो सेक्स और फूड में से किसे चुनेंगी तो उन्होंने कहा कि वह सेक्स को चुनना पसंद करेंगी। साल 2015 में समंथा और नागा चैतन्य ने एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया और इसी साल (2017) जनवरी में दोनों ने हैदराबाद में सगाई कर ली।

suman

suman

Next Story