×

Scam 2010 Legal Trouble: स्कैम 2010 फंसी कानूनी मुसीबत में, क्या नहीं बनेगी सुब्रत रॉय की बायोपिक

Scam 2010 In Legal Trouble: स्कैम 2010 कानूनी मुसीबत में फंस गई है क्योंकि निर्माता संदीप सिंह ने सुब्रत रॉय की कहानी पर अधिकार का दावा करते हुए कार्यवाही की है।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 18 May 2024 8:46 AM GMT
Scam 2010
X

Scam 2010

Scam 2010: स्कैम सीरीज़ (Scam Series) के एंटरटेनमेंट ने अभूतपूर्व फ्रेंचाइजी के तीसरे चैप्टर(Scam Series Season 3)की आज घोषणा कर दी है। स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी और स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी भारत के सबसे चर्चित वित्तीय घोटालों में से एक - स्कैम 2010 - द सुब्रत रॉय सागा की अनाउंसमेंट हालहि में किया गया है। जबसे द सुब्रत रॉय सागा की घोषणा की गई है। तबसे मनोरंजन जगत में विवाद का तूफान खड़ा हो गया है। स्कैम 2010 में अपने काम के लिए प्रसिद्ध हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, इस आगामी परियोजना की खबर ने शुरू में प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ाया। हालाँकि इस प्रोजेक्ट से एक निर्माता संदीप सिंह नाराज हैं।

संदीप सिंह ने लगाया हंसल मेहता पर आरोप (Sandeep Singh accused Hansal Mehta)-

सुब्रत रॉय की जीवनी कहानी के अधिकार रखने वाले सिंह ने मेहता, अप्लॉज एंटरटेनमेंट के निर्माता समीर नायर और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सोनी लिव के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने पर इरादा व्यक्त किया है। एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए संदीप सिंह ने हंसल मेहता की आलोचना में उनको नकारात्मक आदमी करार दिया। और उन पर अनैतिक आचरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, निर्देशक हंसल मेहता मेरे अच्छे दोस्त थे। हमने अलीगढ़ (2016) पर एक साथ काम किया है। उनमें नकारात्म कहानियां चुनने की क्षमता है क्योंकि वो खुद एक नकारात्म व्यक्ति हैं। एक दिन, उसका कर्म निश्चित रूप से उसे जवाब देगा।

संदीप सिंह ने आगे कहा कि वो वह पहले ही सुब्रत रॉय के जीवन पर आधारित सहाराश्री नामक एक बायोपिक पर काम कर रहे थे। जिसके अधिकार उन्होंने सीधे रॉय से ही हासिल कर लिए थे। अधिकार हासिल करने के क्षण को याद करते हुए, सिंह ने रॉय के साथ एक व्यक्तिगत मुलाकात का वर्णन किया। जिसके दौरान व्यक्त किए। सिंह के दावों से उनके और रॉय के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते का पता चलता है, तो आपसी विश्वास व सम्मान पर आधारित है।

संदीप ने कहा कि हंसल मेहता समेत हर कोई जानता था कि मैने पिछले साल सहाराश्री की घोषणा की थी और मैं 2019 से इस फिल्म पर काम कर रहा हूँ। फिर भी वह आगे बढ़े और घोषणा की। उन्होंने यहाँ तक निष्कर्ष निकाला की यह एक घोटाला था। जिसका निष्कर्ष अभी तक सुप्रीम कोर्ट भी नहीं निकाल सका है। मुझे नहीं पता कि उसे ऐसा करने का अधिकार किसने दिया । यह पैसा कमाने का रैकेट है। जिसके जाल में वह फंस जाता है और मुझे लगताहै कि स्कैम सीरीज के माध्यम से निश्चित रूप से ऐसा करना चाहता था। भगवान उसे इसके लिए आशीर्वाद दे। न ता मैं और ना ही सहारा इंडिया परिवार इसे चुपचाप स्वीकार करेगा। हम इस शो को बंद करने की कोशिश करेंगे। क्योंकि सुब्रत रॉय के आधिकारिक अधिकार हमारे व मेरे बैनर लीजेंड स्टूडियोज के पास है।

स्कैम 2010 की कहानी क्या है? (Scam 2010 Story In Hindi)

स्कैम 2010 की कहानी पुस्तक - सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी बाय तमल बंद्योपाध्याय पर आधारित है. स्कैम 2010, मावेरिक बिजनेसमैन सुब्रत रॉय किस तरह से सफलता की बुलंदियों पर पहुंच गए. सुब्रत रॉय 2000 के दशक की शुरुआत में, ग्लैमरस रॉय चिट-फंड हेरफेर से लेकर फर्जी निवेशकों तक के आरोपों के बवंडर में फंस गए थे, अंततः 2014 में उनकी गिरफ्तारी हुई। 25,000 करोड़ रुपये अभी भी सरकारी अधिकारियों के पास लावारिस पड़े हैं. इस सीरीज़ को स्टूडियो नेक्स्ट के सहयोग से अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोडूस किया जायेगा और हंसल मेहता द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story