×

'जब हैरी मेट सेजल' के प्रचार में बोले शाहरुख खान, क्यों हर 3 महीने में आएंगे राजस्थान?

By
Published on: 16 July 2017 9:24 AM GMT
जब हैरी मेट सेजल के प्रचार में बोले शाहरुख खान, क्यों हर 3 महीने में आएंगे राजस्थान?
X

मुंबई: आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रचार में व्यस्त सुपरस्टार शाहरुख खान जयपुर में राजस्थानी थाली का आनंद उठाते नजर आए। शाहरुख ने यहां राजस्थानी रेस्तरां में राजस्थान की विशेष थाली का आनंद लिया। यह पहली बार है, जब शाहरुख ने राजस्थान के पारंपरिक भोजन का लुत्फ उठाया।

उन्होंने सोने की थाली में दाल-बाटी और चूरमा खाया।

शाहरुख ने कहा, "मैंने दाल-बाटी के बारे में सुना था। यह शानदार है। यह बहुत स्वादिष्ट है। मेरा यह पहला अनुभव था। अब, मैं कम से कम तीन महीने में एक बार यहां जरूर आया करूंगा।"

रेस्तरां में शाहरुख शाही अंदाज में पहुंचे और वहां उनका पूजा की थाली के साथ स्वागत किया गया। उन्हें तिलक लगाया गया और पगड़ी, राजपूताना तलवार भी दी गई।

इस अवसर पर राजस्थानी लोक गायकों ने 'डॉन' स्टार के कुछ गानों को राजस्थानी अंदाज में गाया।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत 'जब हैरी मेट सेजल' इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी है। यह चार अगस्त को रिलीज होगी।

Next Story