×

दिव्यांका त्रिपाठी हुई शरद के फैंस की ट्रोलिंग से परेशान, लगाई मदद की गुहार

By
Published on: 22 Aug 2016 7:34 AM GMT
दिव्यांका त्रिपाठी हुई शरद के फैंस की ट्रोलिंग से परेशान, लगाई मदद की गुहार
X

मुंबई: दुनिया चाहे बॉलीवुड स्टार्स की हो या फिर टेलीवुड स्टार्स की, फैंस की वजह से कोई न कोई दिक्कत हो ही जाती है। ऐसा ही कुछ आजकल हो रहा है ‘ये है मोहब्बतें’ स्टार एक्ट्रेस दिव्‍यांका त्रि‍पाठी के साथ। नहीं, नहीं यह खबर उनके हनीमून से जुड़ी नहीं है। बल्कि यह खबर उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा से जुड़ी है1 बताया जा रहा है कि शादी के बाद हाल ही में उन्होंने अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को एक बार फिर मैसेज करके याद किया है।

शरद के फैंस की ट्रोलिंग ने किया दिव्यांका को परेशान

करीब 7 साल तक शरद के साथ लिव-इन में रहने के बाद उन्हें छोड़कर दिव्‍यांका ने इसी साल 8 जुलाई को अपने कोस्‍टार विवेक दहिया संग शादी कर ली। जिसके बाद शरद के फैंस लगातार उन्हें कोस रहे हैं। इसी ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्‍हें इस बारे में बताने के लिए दिव्यांका ने मैसेज किया था।

शरद ने फैंस से की रिक्वेस्ट – रेस्पेक्ट वुमेन

दिव्‍यांका का मैसेज मिलने के बाद शरद भी उनकी हेल्प के लिए आगे आए। उन्होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक मैसेज पोस्‍ट करते हुए लिखा- महिलाओं की इज्‍जत करें। उन्‍होंने आगे लिखा,' दिव्‍यांका त्रिपाठी दहिया का मेरे पास एक मैसेज आया था कि मेरे कुछ फैंस उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं उनके साथ-साथ उनके परिवार को भी भला-बुरा कह रहे हैं।'

शरद ने आगे लिखा,' यह पढ़कर मुझे बहुत निराशा हुई एक तरफ हम ओलंपिक में महिलाओं की सक्सेस का जश्‍न मना रहे हैं। उनके अचीवमेंट पर गर्व कर रहे हैं लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो महिलाओं की इन्सल्ट करते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने मुझे एक नोट लिखने को कहा इसलिए मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि कृपया महिलाओं और हमारी प्राइवेट लाइफ का सम्‍मान करें।'

उन्‍होंने आगे लिखा,' हम दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। मैं उनके हैप्पी मैरिड लाइफ की कामना करता हूं। मुझे पूरा बिलीव है कि जो मेरे सच्‍चे फैंस हैं, वे वैसा कुछ नहीं करेंगे जिससे एक महिला की इन्सल्ट हो।'

दिव्‍यांका ने भी किया थैंक्‍स का मैसेज

शरद के इस पोस्‍ट के बाद दिव्‍यांका ने जवाब देते हुए लिखा,' धन्‍यवाद शरद, यह बहुत मायने रखता है। अलग होने का सबसे अच्‍छा तोहफा। आपके बेहतरीन लाईफ की कामना। खुश रहो। परिजनों को प्‍यार।'

Next Story