×

Shilpa Shetty : शिल्पा शेट्टी ने चलाई पारंपरिक आटा चक्की, लोगों को दिया फिटनेस मंत्र

Shilpa Shetty : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में राजस्थान गई जहां पर उन्हें पारंपरिक आटा चक्की चलाते हुए देखा गया।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 5 Feb 2024 5:40 PM GMT
Shilpa Shetty Chakki Chalasan Workout
X

Shilpa Shetty Chakki Chalasan Workout (Photos - Social Media)

Shilpa Shetty : एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को फिटनेस आइकॉन के तौर पर पहचाना जाता है। फिटनेस के प्रति वह कितनी जागरुक है इस बात का अंदाजा उनके शानदार फिगर को देखकर लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें योग और वर्कआउट के वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। वह सभी को फिटनेस के प्रति जागरूक करती दिखाई देती हैं। अभी हाल ही में वह राजस्थान ट्रिप पर गई थी। जहां पर उन्होंने कुछ ऐसा देखा जो उन्हें काफी रोमांचित कर गया और यहां पर भी उन्होंने अपना योगासन जोड़ दिया।

दरअसल, राजस्थान में शिल्पा शेट्टी ने हाथ से चलने वाली आटा चक्की देखी जो उन्हें बहुत अच्छी लगी। इसे देखकर वह दंग रह गई। उन्होंने इस आटा चक्की को चलाया और यहां पर भी अपना फिटनेस मंत्र ढूंढ लिया। शिल्पा शेट्टी ने आटा चक्की चलाते हुए अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं।

बताए वर्कआउट के लाभ

वीडियो की शुरुआत में एक स्थानीय महिला को चक्की चलाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद शिल्पा इस चैलेंज को एक्सेप्ट करती है। चक्की चलाते हुए शिल्पा ने वर्कआउट के लाभ के बारे में सभी को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि बाहों को मजबूत बनाने, पाचन तंत्र बेहतर करने, प्रजनन अंगों बेहतर करने, पीठ और हेमस्ट्रिंग में के लिए यह बहुत ही लाभदायक है।

shilpa shetty workout, shilpa shetty exercise, shilpa shetty instagram, shilpa shetty rajasthan trip,


शिल्पा ने अपनी वीडियो में उन स्थानीय लोगों के लिए सम्मान भी जताया हैं। जो रोजाना इस तरह की पारंपरिक चक्की पर काम करती हैं। उहोंने सभी को इस वर्कआउट करने की सलाह दी है। लेकिन साथ ही जिन लोगों को पीठ दर्द, स्लिप डिस्क या जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं। उन लोगों को इससे दूर रहने की सलाह दी है। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा मेरी हालिया राजस्थान ट्रिप के दौरान, जब मैंने एक चक्की देखी, तो मुझे पता था कि मुझे यह करना है। वाह क्या एक्सरसाइज है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि चक्की चालासन भुजाओं को मजबूत करता है, पाचन में सुधार करता है और हैमस्ट्रिंग को बढ़ाता है। क्या आपने पहले कभी चक्की पर काम किया है? मुझे नीचे कमेंट में बताएं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story