×

Shilpa Shetty ने एक्टर ऋत्विक धनजानी को किया बर्थ डे विश, एक्टर के पिता ने आशीर्वाद देते हुए कहा ' तेरी जल्दी शादी हो जाए'

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए रोचक संदेश लिखा है।

Priya Singh
Report Priya SinghPublished By Ragini Sinha
Published on: 5 Nov 2021 11:34 AM GMT
Shilpa Shetty wishes Rithvik Dhanjani
X

शिल्पा शेट्टी ने एक्टर ऋत्विक धनजानी को किया बर्थ डे विश (social media)

Rithvik Dhanjani Birthday: टीवी जगत के चर्चित चेहरा बन चुके एक्टर और होस्ट ऋत्विक धनजानी आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर को शिल्पा शेट्टी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए रोचक संदेश लिखा है। जी टीवी के सीरियल ' पवित्र रिश्ता ' (Pavitra Rishta) से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले ऋत्विक धनजानी ( Rithvik Dhanjani) एक अभिनेता और होस्ट के तौर पर पूरे देश में लोकप्रिय हो चुके हैं। ऋत्विक का मस्तमौला अंदाज सभी का ध्यान उनकी ओर आकर्षित करता है। वहीं जिस तरह से वो अपने सहकर्मियों के साथ पेश आते हैं, हर कोई उनकी व्यवहार का दीवाना हो जाता है। होस्ट ऋत्विक कम समय में ही किसी को भी अपना बना लेते हैं। ऋत्विक के इसी गुण से प्रभावित होकर शिल्पा शेट्टी ने उन्हें अपनी प्राथमिकता की सूची में जोड़ लिया है। शिल्पा ने ऋत्विक को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty) और ऋत्विक डांस करते दिख रहे हैं। तस्वीर में शिल्पा शेट्टी ने हरे रंग का स्टाइलिश ड्रेस पहन रखा है। वहीं ऋत्विक ने सफ़ेद रंग का कुर्ता पएजामा पहना है।

शिल्पा शेट्टी ने किया विश

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ' हैप्पी बर्थ डे ऋत्विक। मे देयर ऑलवेज बी अ स्प्रिंग इन योर स्टेप एंड अ स्माइल ऑन योर फेस। ' ऋत्विक धनजानी और शिल्पा शेट्टी एकदूसरे के साथ एक अच्छा बॉण्ड शेयर करते हैं। ऋत्विक को शिल्पा शेट्टी के घर गणपति के दर्शन करते देखा गया था। ऋत्विक हर त्योहार में शिल्पा शेट्टी के आमंत्रित किए जाते हैं। डांसिंग शो ' सुपर डांसर ' ( Super Dancer) में काम करने के दौरान इन दोनों की दोस्ती हुई थी। शिल्पा और ऋत्विक के डांस परफॉर्मेंस के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर होते हैं । जिसे दर्शक खूब प्यार देते हैं। वहीं उनके डांस वीडियोज पर ढेर सारे कमेंट भी आते हैं।

अपने पापा के बालों की चम्पी करते दिखें ऋत्विक धनजानी

बता दें कि ऋत्विक यह जन्मदिन अपने परिवार के साथ मना रहे हैं। ऋत्विक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं। ऋत्विक अपने पापा के बालों में चम्पी कर रहे हैं। ऋत्विक द्वारा शेयर की गई यह वीडियो दिल छूने वाली है। इसमें वो अपने पिता के हाथ की मालिश कर रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं, ' बर्थ डे विश नही किया आपने डैडी?' इसपर उनके पिता ये कहते दिखाई दे रहे हैं, ' तेरे को बहुत खुश रहने का है। तरक्की करने का है। बहुत आगे बढ़ने का है। ' एक्टर अपने पिता से आगे पूछते हैं कि और क्या करना है, तो इसपर उनके पिता कहते हैं कि तेरी जल्दी शादी हो जाए। उनका यह आशीर्वाद सुनकर एक्टर के साथ - साथ घर में मौजूद सभी लोग हँसने लगते हैं।

ऋत्विक के पोस्ट पर एकता कपूर ने किया रिएक्ट

एक्टर ऋत्विक धनजानी के इस वीडियो पर निर्माता एकता कपूर ( Ekta Kapoor) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा है, " वेरी गुड। " जबकि अभिनेत्री करिश्मा तन्ना, हेली दारूवाला, और रिधिमा पंडित ने उनके इस वीडियो पर दिल के इमोजी का प्रयोग किया है। विदित हो कि एक्टर ऋत्विक धनजानी हाल ही में एकता कपूर निर्मित वेब सीरीज ' कार्टेल ' ( Cartel) में दिखाई दिए हैं। इस वेब सीरिज को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक ने सराहा है। इसे ओवरऑल मजेदार बताया गया है। तथा जिन्हें गैंगस्टर और क्राइम ड्रामा पसंद है उनके लिए परफेक्ट बताया गया है। कार्टेल की कहानी में आपको 5 अपराधियों की जर्नी देखने को मिलेगी और कैसे उनकी दुनिया, अंडरवर्ल्ड, हर शहर के पॉलिटिकल, कानून और कॉर्प्रेट के साथ कनेक्टेड है ये जानने को मिलेगा।

दर्शकों ने ऋत्विक के अभिनय को पसंद करते हुए उन्हें खूब सराहा

वेब सीरिज की कहानी की बात करें तो कार्टेल की कहानी उस परिवार पर निर्धारित है जिनका मुंबई में काफी बोल-बाला है। इसमें परिवार की मुखिया रानी माई का किरदार अभिनेत्री सुप्रिया पाठक ने निभाया है। इस परिवार के भविष्य की जिम्मेदारी परिवार के 3 लोगों के कंधों पर है- मेजर भाऊ (तनुज विर्वानी), अभय (रित्विक धनजानी) और मधु (जितेंद्र जोशी)। इसमें रित्विक का काफी दिलचस्प किरदार है। दर्शकों को उनके कई शेड्स दिखने को मिले। दर्शकों ने ऋत्विक के अभिनय को पसंद करते हुए उनकी खूब सराहना की।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story