×

राम लला के आगमन पर Shilpa Shetty पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर, लगाए श्रीराम के जयकारे

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी राम के आने की खुशी में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और वहां पर उन्होंने राम नाम के जयकारे लगाए।

Shivani Tiwari
Published on: 22 Jan 2024 1:39 PM GMT
Shilpa Shetty
X

Shilpa Shetty (Photo- Social Media)

Shilpa Shetty: 22 जनवरी यानी कि आज के विशेष दिन का पूरा देश गवाह बना हुआ है, प्रभु श्री राम अयोध्या नगरी लौट आएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज उनकी प्राण प्रतिष्ठा की विधि पूरी की गई। राम की नगरी में इस वक्त राम नाम की गूंज है, सिर्फ राम नगरी में ही नहीं, बल्कि देश का कोना-कोना राम नाम के रंग में रंगा हुआ है। हमारी मनोरंजन की दुनिया में भी इस खास मौके पर राम की भक्ति में डूबी हुई है, जहां कुछ सेलेब्स अयोध्या पहुंचकर साक्षात इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनें तो वहीं लगभग सभी सितारे सोशल मीडिया पर राम के आगमन की खुशी मना रहें हैं, लेकिन बात करें अगर शिल्पा शेट्टी की तो वह राम के आने की खुशी में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और वहां पर उन्होंने राम नाम के जयकारे लगाए।

सिद्धिविनायक मंदिर में शिल्पा शेट्टी ने लगाए राम नाम के जयकारे

शिल्पा शेट्टी राम लला के आगमन की खुशी में गणपति बप्पा का दर्शन करने मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। सिद्धिविनायक मंदिर से शिल्पा शेट्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं, जिसमें वह सनातन फ्लैग लिए राम जी की जय-जयकार कर रहीं हैं, तो वहीं किसी में वह दिए जलाते नजर आ रहीं हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी फुल पारंपरिक लुक में नजर आईं। उन्होंने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई थी, साथ ही बालों में गजरा भी लगाया हुआ था। यहां देखें वीडियो -

सोशल मीडिया पर भी साझा किया था वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने सिद्धिविनायक मंदिर जाने से पहले सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें राम लला की झलक दिखाई दे रही थी। उस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा था, "श्री राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।। सहस्त्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने।। भावार्थ: भगवान शिव पार्वती जी से कहते हैं कि, 'हे सुमुखी! राम नाम भगवान विष्णु जी के १००८ नाम के समान है। इसलिए मैं सदैव राम नाम रटता रहता हूं। राम नाम के जप से सृष्टि के समस्त पाप दोष मुक्त होते रहते हैं।' समस्त देशवासियों से करबद्ध प्रार्थना कर रही हूँ, आप सब रामलला जी का स्वागत तन, मन से करें। जय श्री राम ।"

शिल्पा शेट्टी वर्कफ्रंट

शिल्पा शेट्टी के काम की बात करें तो वह इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज "इंडियन पुलिस फोर्स" में नजर आ रहीं हैं, जिसमें विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुख्य किरदारों में हैं। सीरीज को दर्शको से बहुत ही बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story