×

Shraddha Arya Rahul Nagal Love Story: कुंडली भाग्य फेम अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने राहुल नागल के साथ प्रेम का किया खुलासा

Shraddha Arya Rahul Nagal Love Story: अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने कहा कि उनकी शादी अचानक नहीं हो गई है। और न ही ये एक अरेंज मैरिज थी। अभिनेत्री अपने पति राहुल नागल के साथ एक साल से रिलेशनशिप में थी। वो उन्हें पिछले एक साल से डेट कर रही थीं।

Priya Singh
Report Priya SinghPublished By Shweta
Published on: 30 Nov 2021 8:24 AM GMT
Shraddha Arya Rahul Nagal
X

श्रद्धा आर्या राहुल नागल (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया) 

Shraddha Arya Rahul Nagal Love Story: टीवी जगत की फेमस अभिनेत्री श्रद्धा आर्या पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी (actress shraddha arya wedding) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने अपने रिलेशनशिप के बारे में एक खुलासा किया है। टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा आर्या 16 नवंबर को दिल्ली में एक नौसेना अधिकारी राहुल नागल के साथ शादी (actress shraddha arya wedding Naval officer Rahul Nagal) के बंधन में बंधी। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने रिलेशनशिप के बारे में एक इंटरव्यू में खुलासा किया।

अभिनेत्री ने कहा कि उनकी शादी अचानक नहीं हो गई है। और न ही ये एक अरेंज मैरिज था। अभिनेत्री अपने पति राहुलल नागल के साथ एक साल से रिलेशनशिप में थी। वो उन्हें पिछले एक साल से डेट कर रही थीं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने इस बात को पब्लिक इसलिए नहीं किया था क्योंकि वो अपने निजी जीवन के बारे में बात नहीं करना चाहती। द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने (shraddha arya latest interview) बताया, " हमने शादी करने का निर्णय बिल्कुल पिछले महीने ही लिया था। मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि मैं इतनी जल्दी शादी के बंधन में बंध जाऊंगी। मैं लगभग एक साल से कमांडर राहुल नागल को डेट कर रही थी।

लेकिन हमने शादी (Shraddha Arya Rahul Nagal Love Story) के बारे में नहीं सोचा था। जब तक कुछ ठोस नहीं हो जाता, तब तक मैं संयमित रहने और अपने निजी जीवन के बारे में बात न करने में भी विश्वास करती हूं।"अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने आगे अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया कि वो कैसे एक वर्दी वाले लड़के के प्यार में गिरफ्त हो गईं। और कैसे लॉन्ग डिस्टेंस में होने पर दोनों के बीच प्यार का एहसास बढ़ने लगा। श्रद्धा ने बताया, "एक साल पहले हम एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिलें और हम एक - दूसरे से थोड़े कनेक्ट हुए। उस समय, वो मुंबई में रहते थें लेकिन हम दोनों कभी-कभार मिलते थे, क्योंकि हम दोनों (shraddha arya rahul nagal pahli mulakat) का शेड्यूल बिजी था। जब वो दूसरे शहर में चले गएं, तो हमने महसूस किया कि यह दोस्ती से कुछ ज्यादा था।"


एक दूसरे से दूर होने की वजह से दोनों को एहसास हुआ कि वो एक- दूसरे के लिए कुछ महसूस करते हैं। जिसके बाद इस कपल ने डिसाइड किया कि वो अपने रिलेशनशिप को नेक्सट लेवल पर ले जाना चाहते हैं। श्रद्धा कहती हैं कि उनके पति, राहुल ही थे जिन्होंने शादी के विषय पर बात की शुरुआत की और अपने माता-पिता के साथ इस विषय पर चर्चा की। अभिनेत्री (actress shraddha arya aur rahul nagal ki love story kya hai) ने अपने पति के बारे में बात करते हुए कहा, "राहुल बहुत परिपक्व और जिम्मेदार व्यक्ति हैं और इसलिए उन्होंने अपने माता-पिता से मेरे बारे में बात की। राहुल के पिता सेवानिवृत्त कर्नल हैं। उनके माता-पिता, जो दिल्ली में रहते हैं, मेरे माता-पिता से मिले और हम दोनों जल्द ही शादी करने के लिए तैयार हो गए। हमारी शादी तुरंत हो गई क्योंकि कम समय में ही सब कुछ अच्छे तरीके से होते रहा हो और प्रतीक्षा करने का कोई कारण नहीं था। हमने 13 नवंबर को सगाई की और फिर शादी 16 नवंबर (shraddha arya rahul nagal wedding date) को हुई।

श्रद्धा और राहुल अभी के लिए लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को जारी रखना चाहते हैं। अभिनेत्री ने इस बारे में कहा, "अगर मौका दिया जाए, तो मैं उनके पास दौड़ते हुए जाती और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताती। लेकिन मुझे इस बात से प्यार है कि मेरे पति के लिए देश पहले आता है और उन्हें अपने काम पर ध्यान देना होता है। साथ ही वो मेरी कार्य प्रतिबद्धताओं को भी समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं। इसलिए जब तक मेरा शो चल रहा है, मैं उनसे मिलने के लिए ये छोटी छुट्टियां लूंगी और एक बार शो खत्म होने के बाद, हम पारस्परिक रूप से तय करेंगे कि इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए क्योंकि मैं उनके साथ रहना पसंद करूंगी। "

Shweta

Shweta

Next Story