×

इस एक्ट्रेस की आशिकी के हैं कई दीवाने तो अब बनेंगी हाफ गर्लफ्रेंड, जानिए इनकी अनकही बातें

suman
Published on: 2 March 2017 9:53 AM GMT
इस एक्ट्रेस की आशिकी के हैं कई दीवाने तो अब बनेंगी हाफ गर्लफ्रेंड, जानिए इनकी अनकही बातें
X

मुंबई: चेहरे पर मासूमियत होंठो पर प्यारी मुसकान और अपने सशक्त एक्टिंग से पहचान बनाने वाली आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। तीन पत्ती से करियर की शुरूआत करने वाली इस एक्ट्रेस ने आशिकी 2 की सफलता के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन्होंने फिल्मों के साथ कई म्यूजिक एल्बम और एड फिल्मों में भी काम किया है। अभी हाल ही में पिछले साल उनकी फ़िल्म ‘बाग़ी’ ‘रॉक ऑन 2’ आई है। उसके बाद साल 2017 की शुरुआत उनकी फिल्म ओके जानू से हुई, जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद भी श्रद्धा फिल्म हसीना की शूटिंग में बिजी है।

आगे...

फिल्मी बैकग्राउंड

इनका जन्‍म 3 मार्च 1989 को पिता शक्ति कपूर और मां शिवांगी कोल्हापुरी की संतान के रूप में हुआ। इनके पिता पंजाबी और मां मराठी है। वे भी अपनी मां की तरह खुद को मराठी मानती है। इनके बड़े भाई सिद्धांत कपूर पूर्व डिस्को जॉकी और एक्टर है।इनकी पढ़ाई ‘अमेरिकन स्कूल आफ बॉम्बे’ में हुआ है। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से उनका एक्टिंग के प्रति रुझान रहा, लेकिन फेसबुक पर पहली बार देखने के बाद डाइरेक्टर अम्बिका हिंदुजा ने उन्हें तीन पत्ती फ़िल्म में के लिए चुना।

आगे...

करियर की शुरुआत

श्रद्धा के फिल्‍मी करियर की शुरुआत 2010 में फिल्‍म ‘तीन पत्ती’ से हुई थी। इन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया, लेकिन फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। इसके बाद श्रद्धा ने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों को साइन किया, वो सब भी चल नही पायी। फिर भी ये कभी अपनी असफलता से हताश नहीं हुई।

उसके बाद महेश भट्ट की फ़िल्म “आशिकी 2” से चर्चा में आई और फिर बेहतरीन फिल्मों की झड़ी लगा दी। आज ‘गोरी तेरे प्यार में’, एक विलेन,हैदर,एबीसीडी 2 जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के जरिए लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।

आगे...

लव अफयेर भी रहे चर्चे में

पिछले साल आई फिल्म बाग़ी सफल रही। इसमें उनके बचपन के दोस्त और हीरो टाइगर श्राफ थे। जिसके साथ उनके संबंधो की चर्चा भी सुर्खियों में रही थ। कहा तो यह भी जा रहा है कि टाइगर श्रद्धा को स्कूल के दिनों से ही पसंद करते थे, लेकिन अपने शर्मीले स्वभाव के कारण टाइगर कभी उनसे प्यार का इजहार नहीं कर पाए। इससे पहले आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन के साथ अफेयर के चर्चे भी रहे है। उनकी आनेवाली फिल्मों में हाफ गर्लफ़्रेंड, हसीना है। आदित्य राय कपूर के साथ उनके संबंधों को लेकर हमेशा सुर्खियां बनी रहती है, लेकिन दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को खुलकर नहीं स्वीकार किया है। इधर फरहान अख्तर के साथ भी श्रद्धा के अफेयर की चर्चा रही है।

देखिए श्रद्धा की कुछ अनदेखी फोटोज....

देखिए श्रद्धा की कुछ अनदेखी फोटोज....

देखिए श्रद्धा की कुछ अनदेखी फोटोज....

देखिए श्रद्धा की कुछ अनदेखी फोटोज....

देखिए श्रद्धा की कुछ अनदेखी फोटोज....

देखिए श्रद्धा की कुछ अनदेखी फोटोज....

देखिए श्रद्धा की कुछ अनदेखी फोटोज....

suman

suman

Next Story