×

Silence 2: मनोज बाजपेई की साइलेंस 2 की कहानी मल्टीपल मर्डर केस पर आधारित, इस दिन होगी रिलीज

Silence 2 Release Date: मनोज बाजपेयी एक बार फिर से Zee5 पर मर्डर मिस्ट्री केस को साल्व करने आ रहे है, जानिए कब रिलीज होगी साइलेंस 2..

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 28 March 2024 5:14 AM GMT (Updated on: 1 April 2024 3:51 PM GMT)
Silence 2 Release Date
X

Silence 2 

Silence 2 Release Date; ये साल मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) एक से बढ़कर एक फिल्में वो वेब-सीरीज लेकर आ रहे है। अभी कुछ दिन पहले ही Amazon Prime Video द्वारा मनोज बाजपेयी के The Family Man 3 को लेकर अनाउंसमेंट किया गया है। इसके साथ ही मनोज बाजपेयी की फिल्म Bhaiyaa Ji का भी टीजर ऑउट हो चुका है। तो वहीं अब मनोज बाजपेयी एक और वेब-सीरीज Silence 2 The Night Owl Bar Shootout के साथ दर्शको को दिलों पर राज करने के लिए तैयार है। मनोज बाजपेयी की ये वेब-सीरीज एक मल्टीपल मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। इसका पहला सीजन दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब इसका दूसरा सीजन Zee5 पर जल्द ही मेकर्स द्वारा रिलीज किए जाने वाला है। निर्माताओं द्वारा इस पहला पोस्टर हालहि में जारी किया गया है। जिसके बाद से दर्शकों के मन में Silence 2 को रिलीज डेट (Silence 2 Kab Aayegi) को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

साइलेंस 2 कब आएगा (Silence 2 Release Date)-

साइलेंस 2 मनोज बाजपेयी की बहुचर्चित वेब-सीरीज में से एक है। जिसका पहला पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आया था। अब मेकर्स ने साइलेंस 2 का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। जिसमें मनोज बाजपेयी अपनी टीम के साथ मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के लिए तैयार नजर आ रहे है। साइलेंस 2 (Silence 2 Zee5 Release Date)10 अप्रैल 2024 को Zee5 पर रिलीज होगी.


साइलेंस 2 कास्ट (Cast Of Silence 2)-

साइलेंस 2 (Silence 2 Zee5) में मनोज बाजइपेयी के साथ प्राची देसाई व साहिल वैद मुख्य किरदार में नजर आएंगी। साइलेंस 2 (Silence 2 Manoj Bajpayee) को अबान भरूचा देवहंस द्वारा लिखा गया है।

साइलेंस 2 की कहानी (Silence 2 Story)-


मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की साइलेंस 2 द नाइट आऊल बार शूटऑउट (Silence 2 The Night Owl Bar Shootout) की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। जिसमें मनोज बाजपेयी एसपी अविनाश का किरदार निभा रहे है। तो वहीं उनका सहयोग प्राची देसाई करते हुए नजर आएंगी। साइलेंस 2 (Silence 2) में एक नहीं कहीं हत्याओं की मिस्ट्री को सुलझाते हुए मनोज बाजपेयी नजर आएंगे। पहले सीजन में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) एक महिला की रहस्यमयी मौत को सुलझाते हुए नजर आ रहे थे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story