×

Singham Again Budget: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन बजट सुन उड़ जाएंगे आपके होश

Singham Again Budget: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन एक भारी बजट की फिल्म है, इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने भी एक मोटी रकम ली है..

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 19 March 2024 2:45 AM GMT (Updated on: 5 April 2024 1:01 PM GMT)
Singham Again Release Date
X

Singham Again Budget

Singham Again Release Date: अजय देवगन (Ajay Devgn) इस साल एक से बढ़कर एक कई सारी दमदार फिल्में लेकर आ रहे है, इसी में से अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) है। बता दे कि सिंघम अगेन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। शैंतान फिल्म (Shaitaan Movie) के बाद अजय देवगन की फिल्म मैदान (Maidaan Movie) जोकि ईंद के अवसर पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन में अभी अजय देवगन लगे हुए है। इस फिल्म के रिलीज के बाद अजय देवगन रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। सिंघम के पहले व दूसरे पार्ट की सफलता के बाद एक बार फिर से रोहित शेट्टी अजय देवगन की फिल्म सिघंम अगेन लेकर आ रहे है। लेकिन इस बार इस फिल्म में काफी कुछ बदल चुका है। जहाँ पहले फिल्म में अजय देवगन ने केवल एक अभिनेता का किरदार प्ले किया था। तो वहीं सिंघम अगेन को अजय देवगन प्रोड्यूस भी कर रहे है। सिंघम अगेन का बजट काफी ज्यादा है।

सिंघम अगेन बजट (Singham Again Budget)-


यदि हम अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) की बात करे तो फिल्म का बजट इस बार काफी ज्यादा बताया जा रहा है। इसके साथ ही साथ अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भी फिल्म के लिए एक मोटी रकम ली है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अजय देवगन (Ajay Devgn) इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है। साल 2011 में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म सिंघम आईं थी। जिसमें अजय देवगन काजल अग्रवाल के अपोजिट लीड रोल में थे। इस फिल्म के लिए अजय ने 6 करोड़ लिया था। इसके बाद सिंघम रिटर्न आयी थी, जिसमें अजय देवगन के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने 20 करोड़ चार्ज किया था। जोकि पहले की तुलना में 4गुना ज्यादा थी।

इस बार सिंघम रिटर्न में अजय देवगन फिल्म की बजट का 20 प्रतिशत हिस्सा ले रहे है। बता दे कि सिंघम अगेन का बजट 250 करोड़ (Singham Again Budget) है। जिसका मतलब हुआ कि फिल्म के लिए अजय देवगन 50-60 करोड़ लेंगे।

सिंघम अगेन कब रिलीज होगी (Singham Again Release Date)-

बता दे कि अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सिंघम अगेन 15 अगस्त (Singham Again Kab Aayegiको रिलीज होगी। उस समय इस फिल्म की टक्कर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2 Release Date) से होगी। दोनों ही अपने आप में मोस्ट अवेटेड फिल्में है, दोनों का टकराव देखने लायक होगा।

सिंघम अगेन कास्ट (Cast Of Singham Again)-


सिंघम अगेन में इस बार अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) व दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कॉप की भूमिका में नजर आएंगे। तो वही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) विलेन का किरदार निभाएंगे व रणबीर सिंह (Ranveer Singh) का कैमियो होगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story