×

Sini Shetty Miss India 2022: कौन हैं सिनी शेट्टी, 31 फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए जीता मिस इंडिया का खिताब

Sini Shetty Miss India 2022: ख़ूबसूरती की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मिस इंडिया होंगी कर्नाटक की सिनी शेट्टी। आइये जानते हैं की कि मिस इंडिया बनी सिनी शेट्टी हैं कौन।

Shweta Srivastava
Published on: 4 July 2022 3:38 AM GMT
Miss India 2022 Sini Shetty
X

Miss India 2022 Sini Shetty (Image Credit-Social Media)

Miss India 2022: ख़ूबसूरती की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मिस इंडिया होंगी कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty)। जिन्होंने इस प्रतियोगिता को जीत कर खूबसूरत ताज अपने नाम कर लिया है। वहीँ इस प्रतियोगिता के अंतर्गत राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर बनी जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर घोषित किया गया। आपको बता दें इस बार का मिस इंडिया फिनाले मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। इस बीच आइये जानते हैं की कि मिस इंडिया बनी सिनी शेट्टी हैं कौन।

कौन हैं सिनी शेट्टी

मिस इंडिया का ताज जीत कर कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने सुर्खियां बटोर ली हैं। सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन वो बाद में कर्नाटक में रहने लगीं। सिनी शेट्टी चार्टेड फाइनेंशियल एनालिस्ट (Chartered Financial Analyst) या CFA का कोर्स कर रही हैं। इसके अलावा वो भारतनाट्यम भी सीख रहीं हैं। सिनी शेट्टी को डांस का शौक बचपन से ही रहा है। वो महज़ चार साल डांस में रूचि रखतीं हैं। इसके अलावा सिनी 14 साल की उम्र तक कई बड़े मंचों पर परफार्म भी कर चुकी थीं।

6 जजों का पैनल

सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया। जहाँ सिनी शेट्टी ने ताज हासिल किया वहीँ राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर बनी हैं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ख़िताब मिला। इस प्रतियोगिता में 6 जजों का पैनल था जिसमे मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और शामक डाबर शामिल रहे। जजों के मुताबिक मुकाबला कई कड़ा रहा सभी कंटस्टेंट्स एक से बढ़कर एक थे। इसके साथ ही कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों रेड कॉर्पेट पर अपना जलवा दिखाया जिनमे कृति सेनन और कई अभिनेत्रियां शामिल हुईं। इसके अलावा मिस इंडिया रह चुकी अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) जहाँ एक तरफ जज की भूमिका में थीं वहीँ उनके लिए ये मौका काफी खास भी था। दरअसल नेहा को मिस इंडिया का ताज जीते पूरे 20 साल हो गए थे इस दौरान उनकी इस उपलब्धि को भी मंच पर सेलिब्रेट किया गया।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story