×

VIDEO: सोनम कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड से कर दी ऐसी डिमांड, जो करेगा सबको हैरान

suman
Published on: 3 Feb 2018 7:00 AM GMT
VIDEO: सोनम कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड से कर दी ऐसी डिमांड, जो करेगा सबको हैरान
X

मुंबई: सोनम कपूर की शादी की खबरें काफी जोरों पर हैं। खबर है कि सोनम जून में राजस्थान में ब्वॉयफ्रेंड आनंद से शादी करेंगी। दोनों पहले नि‍जी समारोह में सगाई करेंगे।सोनम और उनके होने वाले पति की निजी बातें सामने आने लगी हैं। हाल ही में सोशल साइट पर एक वीडियो लीक हुआ है।

यह पढ़ें..OH NO: बॉलीवुड के ये स्टार्स नहीं रहें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड अछूते

एक सोशल साइट के इंस्टाग्राम पेज पर मौजूद इस वीडियो कॉल में सोनम अपने ब्वॉयफ्रेंड से फनी फेस बनाने को कह रही हैं। इसके बाद आनंद मुस्कुराने लगते हैं। दोनों अपनी शादी के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं। शादी पूरी तरह से पंजाबी तड़के के साथ होगी। कपल का प्लान दिल्ली या फिर उदयपुर में शादी करने का है।

आनंद बिजनेसमैन हैं और लंबे समय से सोनम को डेट कर रहे हैं। शादी को लेकर दोनों के परिवारों की कई मुलाकातें हो चुकी हैं।सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और राधिका आप्टे भी नजर आएंगी।

suman

suman

Next Story