×

डीपफेक का शिकार हुए सोनू सूद, वीडियो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

Sonu Sood Deepfake: रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, सचिन तेंदुलकर के बाद अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी डीपफेक का शिकार हुए हैं। एक्टर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 19 Jan 2024 6:45 AM GMT
डीपफेक का शिकार हुए सोनू सूद, वीडियो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश
X

Sonu Sood Deepfake: डीपफेक का मामला दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आमजन के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसका शिकार हो चुके हैं और ठगों को तो डीपफेक के रूप में जालसाजी के लिए एक नया तरीका मिल गया है। पहले आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, सचिन तेंदुलकर और सनी लियोनी जैसे सेलेब्स डीपफेक का शिकार हुए थे और अब इस लिस्ट में एक्टर सोनू सूद का नाम भी शामिल हो गया है। सोनू सूद का डीपफेक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख खुद एक्टर भी हैरान हैं। इस वीडियो में एक शख्स जो बिल्कुल सोनू सूद जैसे दिख रहा है, वह जरूरतमंद परिवार को मदद के नाम पर ठगने की कोशिश कर रहा है।

डीपफेक का शिकार हुए सोनू सूद

दरअसल, इस डीपफेक वीडियो को सोनू सूद ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने अपने फैंस को सतर्क रहने के लिए कहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बहरूपिए ने सोनू सूद का रूप धरकर एक जरूरतमंद परिवार को फोन किया। उस फैमिली को इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। उसने परिवार को आश्वासन दिया कि वो उनकी मदद करेगा। ऐसे में इस वीडियो में सोनू सूद ने जब खुद को देखा तो वो शॉक्ड रह गए।

वीडियो देख शॉक्ड हुए सोनू सूद

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- ''मेरी फिल्म ‘फतेह’ ऐसी ही सच्ची घटन पर आधारित है। इसमें डीप फेक और फर्जी लोन ऐप्स शामिल हैं। ये नई घटना है, जिसमें किसी ने खुद को सोनू सूद बताकर एक परिवार से वीडियो कॉल के जरिए पैसे ऐंठने की कोशिश की। ऐसी जालसाजी का शिकार कई निर्दोष लोग हो जाते हैं। आपसे अनुरोध है कि ऐसी कॉल्स से सतर्क रहें।'' एक्टर के इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस अलर्ट हो गए और उन्होंने इस जानकारी को देने के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया है।

गरीबों के मसीहा हैं सोनू सूद

इस बात में कोई शक नहीं है कि एक्टर सोनू सूद गरीबों के मसीहा हैं। वो कोरोना काल से समाज सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। अक्सर ही देखा जाता है कि वो जरूरतमंदों की मदद करते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने हजारों लोगों की मदद की थी। लोगों को उनके परिवार से मिलाने का काम किया था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story