×

TMKOC के Gurucharan Singh की नेट वर्थ सुन उड़ जाएंगे आपके होश!

Gurucharan Singh Net Worth: क्या आप जानते हैं पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह कितने अमीर हैं?

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 27 April 2024 4:14 AM GMT
Gurucharan Singh Net Worth
X

Gurucharan Singh Net Worth (Image Credit: Social Media)

Gurucharan Singh Net Worth: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के हर किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। फिर चाहे वो दयाबेन हो या फिर रोशन सिंह सोढ़ी...शो के हर एक किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। हालांकि, शो के कई पुराने किरदार अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन किसी न किसी कारण से वह चर्चा में बने रहते हैं। इनमें से एक हैं रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। हां...लेकिन अब गुरुचरण सिंह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा नहीं हैं, उन्होंने साल 2021 में इस शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। इसके बाद वह किसी शो में भी नजर नहीं आए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि गुरुचरण सिंह की कमाई कैसे होती है? क्या उनका कोई बिजनेस है? आइए गुरुचरण की प्रोफेशनल लाइफ, उनके बिजनेस और उनकी टोटल नेट वर्थ के बारे में जानते हैं।

रोशन सिंह सोढ़ी बन जीता लोगों का दिल (Gurucharan Singh aka Roshan Singh Sodhi)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाकर गुरुचरण सिंह ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। शो में वह अपनी पत्नी को हमेशा प्यार करते और उन्हें मनाते हुए नजर आते हैं। रोशन सिंह सोढ़ी का अंदाज और उनका पंजाबी स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता था। शो में उन्होंने जितने साल भी काम किया, लोगों को खूब मनोरंजन किया। यही वजह है कि उनके शो छोड़कर जाने के बाद भी फैंस उनके पुराने एपिसोड्स देखते हैं।


साल 2021 में छोड़ा था 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Gurucharan Singh Left TMKOC)

दरअसल, गुरुचरण सिंह ने साल 2013 में अपने निजी कारणों से शो को अलविदा कह दिया था, लेकिन फैंस के कारण वह एक बार फिर शो में वापस आए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2021 में हमेशा के लिए शो को अलविदा कह दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान गुरुचरण ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने शो क्यों छोड़ा था? एक्टर ने कहा था- ''जिस समय मैंने शो को छोड़ा था उस दौरान मेरे पिता की सर्जरी होनी थी, जिसके चलते ही मैंने इस शो को क्विट किया था।'' लेकिन फैंस का मानना है कि समय पर फीस नहीं मिलने के कारण गुरुचरण सिंह ने शो को छोड़ा था। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो केवल गुरुचरण सिंह जानते हैं।


गुरुचरण सिंह की टोटल नेट वर्थ क्या है? (Gurucharan Singh Total Net Worth)

गुरुचरण सिंह को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़े काफी समय हो गया है। अब ऐसे में उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर गुरुचरण सिंह की कमाई का जरिया क्या है? वह किस तरह से पैसा कमाते हैं? तो आपको बता दें कि एक्टिंग के अलावा गुरुचरण सिंह ब्रांड एंडोर्समेंट व एड से भी पैसा कमाते हैं। इसके अलावा, उनका अपने बिजनेस भी है, जिसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बात करें गुरुचरण सिंह की टोटल नेट वर्थ की, तो उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये है।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story