×

बी-टाउन के ये 4 स्टार्स अपनी पत्नियों का रखते हैं महारानी जैसा ख्याल

लाइमलाइट और चकाचौंथ भरी बॉलीवुड की दुनिया में प्रेम और पैसा दोनों का कोई मोल नहीं है। इंडस्ट्री में प्यार, बेक्रअप और डायवॉर्स आम बात हो चली है। लेकिन फिर भी इंडस्ट्री ऐसे कई बॉलीवुड कलाकार हैं जो अपनी पत्नियों से बेइंतहा प्यार करते हैं।

Manali Rastogi
Published on: 13 Dec 2018 5:42 AM GMT
बी-टाउन के ये 4 स्टार्स अपनी पत्नियों का रखते हैं महारानी जैसा ख्याल
X

मुंबई: लाइमलाइट और चकाचौंथ भरी बॉलीवुड की दुनिया में प्रेम और पैसा दोनों का कोई मोल नहीं है। इंडस्ट्री में प्यार, बेक्रअप और डायवॉर्स आम बात हो चली है। लेकिन फिर भी इंडस्ट्री ऐसे कई बॉलीवुड कलाकार हैं जो अपनी पत्नियों से बेइंतहा प्यार करते हैं। उनकी पत्नियां महारानियों की तरह राज कर रही हैं। आइए जानते हैं ऐसे स्टार्स के बारे में जो अपनी पत्नियों को महारानियों की तरह रखते हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय ने वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की। शादी के चार बाद 2011 में उन्होंने बेटी आराध्या बच्चन को जन्म दिया। आज भी अभिषेक पत्नी ऐश्वर्या को बहुत प्यार करते हैं। वह अपनी बेटी और पत्नी का राजकुमारी जैसे ख्याल रखते हैं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से साल 2001 में शादी की। दोनों की साल 1999 में आई दो फिल्में जुल्मी और इंटरनेशनल खिलाड़ी में देखा गया था। इसके दो साल बाद दोनों ने शादी कर ली। बता दें आज भी जब कभी अक्षय और ट्विंकल साथ देखे जाते हैं तो अक्षय कुुमार उनका काफी ज्यादा ख्याल करते हुए दिखाई देते हैं।

शाहरुख खान और गौरी खान

रोमांस किग शाहरुख खान और गौरी खान की लवस्टोरी से तो हर कोई वाकिफ ही है। गौरी के लिए दिल्ली से मुंबई गए शाहरुख आज भी गौरी का हर कदम पर साथ देते हैं। यहां तक कि उनकी हर चीज का ख्याल करते हैं और तो और दोनों को किसी बड़े इवेंट और शादी-पार्टी में भी एक साथ देखा जाता है। शाहरुख ने गौरी संग साल 1991 में शादी की और आज दोनों के पास दो बच्चे सुहाना खान और आर्यन खान हैं।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने डेब्यू फिल्म में एक साथ काम किया था। दोनों को फिल्म की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया और कुछ सालो डेट करने के बाद शादी की। रितेश देशमुख जेनेलिया से बेइंतहा प्यार करते हैं। उन्हें किसी भी चीज की कमी नहीं होने देते। आज दोनों के दो बेटे हैं और दोनों एक साथ बेहद खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चाहते हैं अपने बच्चे का बेहतर विकास तो बन जाएं उसके साथ आप बच्चा

यह भी पढ़ें: ऐसे लोग होते है जीवनभर गरीब,अगर बनना है अमीर तो इन बातों पर करें अमल

यह भी पढ़ें: बीमारियों को अपने परिवार व खुद से कहें बाय-बाय, वास्तु में बताए गए हैं आसान उपाय

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story