×

Top 10 Underrated Movies: ये है 2021 की टॉप 10 अंडररेटेड फिल्में, अगर आपने इन फ़िल्मों को नहीं देखा, तो क्या देखा

Top 10 Underrated Movies: ये है 2021 की टॉप 10 अंडररेटेड फिल्में जिसकी पटकथा रोचक है और ये आपको जरुर देखनी चाहिए।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 26 Dec 2021 5:33 PM GMT (Updated on: 26 Dec 2021 5:37 PM GMT)
Top 10 Underrated Movies: ये है 2021 की टॉप 10 अंडररेटेड फिल्में, अगर आपने इन फ़िल्मों को नहीं देखा, तो क्या देखा
X

Top 10 Underrated Movies: फिल्म प्रेमीयों के लिए बेहतरीन फिल्मों की कहानी एक नशे की तरह होती है। वो अक्सर इस खोज में रहते हैं कि कोई अच्छी - सी फिल्म उन्हें देखने के लिए मिल जाए। जिसकी कहानी से वो खुद को जोड़ पाएं। लोकप्रिय फिल्में दर्शकों के आंखों के सामने अपने आप चली आती है और वो उन्हें आसानी से देखने को मिल जाती है। लेकिन उन फिल्मों का क्या, जिनकी कहानी आकर्षक होती है, लेकिन वो दर्शकों के नजर से अछूती रह जाती है। हम बात कर रहे हैं उन अंडररेटेड फिल्मों के बारे में जिसकी कहानी बेहद रोचक है।

ऐसी फिल्मों की खोज करने के लिए दर्शकों को अक्सर गूगल का सहारा लेना पड़ता है। तो उन फिल्म प्रेमियों के लिए हम लेकर आकर आएं हैं 2021 की वो 10 अंडररेटेड फिल्मों की सूची , जो उन्हें जरुर देखनी चाहिए। इस सूची में सबसे पहला नाम फिल्म 'द डिग' का है।

1. द डिग ( The Dig)


ब्रिटिश अमेरिकी फिल्म 'द डिग' ( The Dig) का निर्देशन साइमन स्टोन ने किया है। 29 जनवरी 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म को आलोचकों द्वारा सकारात्मक समीक्षा मिली है। यही नहीं इसे ब्रिटिश अकेडमी फिल्म अवॉर्ड के अंदर 5 अलग श्रेणियों में पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। फिल्म में केरी मुलिगन, राल्फ फीन्स, लिली जेम्स, जॉनी फ्लिन, बेन चैपलिन और केन स्टॉटो अहम भूमिका के किरदार में है। फिल्म में द्वितीय विश्व युद्ध के बारे में दिखाया गया है।



2. नयट्टू (Nayattu)

मलयालम फिल्म 'नयट्टू' ( Nayattu) की बात करें, तो इस फिल्म को फिल्म समीक्षकों का भरपूर प्यार मिला। नयट्टू का मतलब हिंदी में श‍िकार करना होता है। फिल्म एक पॉल‍िट‍िकल सस्पेंस थ्र‍िलर है। फिल्म का निर्देशन मार्ट‍िन प्राक्कत ने किया है। फिल्म की कहानी की बात करें, तो नयट्टू में एक्टर जोजू जॉर्ज ने मण‍ियन नाम के सीन‍ियर पुलिस अध‍िकारी का किरदार निभाया है। जोजू के अभिनय प्रतिभा की सभी ने सराहना की है। फिल्म में जोजू के अलावा कुंचाको बोबन और निमिशा संजयन अहम रोल की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी शाही कबीर ने लिखी है।



3. गीली पुच्ची ( Geeli Puchi)

नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी 'अजीब दास्तान' पर लघु फिल्म 'गीली पच्ची' जाति, कामुकता, विशेषाधिकार और पितृसत्ता के बारे में एक शक्तिशाली तरीके से बात करती है। फिल्म की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें सभी किरदारों को ग्रे रंग के परफेक्ट शेड में दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन फेमस फिल्म मसान फेम निर्माता नीरज घायवान ने किया है। फिल्म में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और कोंकणा सेन शर्मा लीड रोल में है।


4. अनकही कहानियां ( Ankahi Kahaniyan)

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ तीन डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी, साकेत चौधरी और अभिषेक चौबे की सीरीज़ 'अनकही कहानियां' बेहद आकर्षक है। फिल्म में मुंबई के आपा - धापी में तीन प्रेम कहानियों को दिखाया गया है। यह प्रेम कहानी बेहद अलग है। क्योंकि इसमें भावनाओं को एक अलग तरह से पर्दे पर प्रदर्शित किया गया है। फिल्म की कहानी इमोशन्स और दर्द पर आधारित है। यह आज के दौर में सभी को पसंद आएगी।


5. पिग ( Pig)

अमेरिकी ड्रामा फिल्म 'पिग' ( Pig) का निर्देशन माइकल सरनोस्की ने किया है। फिल्म की कहानी को भी इन्होंने ही लिखा है। फिल्म में लोकप्रिय अभिनेता निकोलस केज, एलेक्स वोल्फ और एडम अर्किन लीड रोल में हैं। फिल्म को समीक्षकों द्वारा खूब सराहा गया है। साथ ही फिल्म में अभिनेता केज का प्रदर्शन दर्शकों को खूब पसंद आया है।


6. मैलकम और मैरी

दो टूटे हुए लोगों के बीच एक बहुत ही भावुक रिश्ते के भीतर तीव्रता और नाजुकता की भावनात्मक खोज, उनके दर्द, अतीत, असुरक्षा और एक-दूसरे के लिए प्रेम के बीच फिल्म की कहानी को दिखाया गया है। ज़ेंडया और जॉन डेविड वाशिंगटन ने इस फिल्म में बेहतरीन एक्शन सीन किया है और इस तरह से उन्होंने शानदार प्रदर्शन दिया है। इसका सिनेमाई पहलू जितना हो सके उतना लुभावना है। फिल्म का निर्देशन सैम लेविंसन ने किया है।


7. संदीप और पिंकी फरार ( Sandeep Aur Pinky Faraar)

दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी थ्रिलर मूवी 'संदीप और पिंकी फ़रार' की कहानी बेहद अतरंगी है। फिल्म में एक्ट्रेस का नाम लड़को जैसा है। वहीं अभिनेता का नाम लड़कियों जैसा। फिल्म की कहानी दिल्ली के एक बैंक की आला अधिकारी संदीप वालिया यानी परिणीति चोपड़ा के अपहरण से शुरू होती है। अभिनेत्री का अपहरण पिंकी नाम का एक पुलिस वाला यानी अर्जुन कपूर अपने बॉस त्यागी के कहने पर करता है। लेकिन फिल्म में ऐसे हालात का निर्माण होता है कि पिंकी और संदीप को एक साथ भागने पर मजबूर होना पड़ता है।



8. द ग्रीन नाइट ( The Green Knight)

अमेरिकी फिल्म द ग्रीन नाइट का निर्देशन डेविड लोरी ने किया है। फिल्म में अभिनेता देव पटेल, एलिसिया विकेंडर, बैरी केओघान और एरिन केलीमन अहम भूमिका के किरदार में है। फिल्म में देव पटेल के रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म की कहानी आलोचकों और समीक्षकों को भी पसंद आई है। फिल्म प्रेमी इसे देख सकते हैं।


9. कार्ड काउंटर ( Card Counter)

पॉल श्रेडर ने इस फिल्म के माध्यम से अकेलेपन के विषय को उजागर किया है। टैक्सी ड्राइवर के लेखक पॉल श्रेडर ने द कार्ड काउंटर के माध्यम से इस वर्ष अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म दी है। यह फिल्म एक घायल व्यक्ति के बारे में है, जो एक ऐसी दुनिया में अपनी नैतिक जिम्मेदारी का सामना करता है जिसकी उसे ज्यादा परवाह नहीं है। फिल्म में अभिनेता ऑस्कर इसाक, टिफनी हदीशो और टाई शेरिडन अहम भूमिका में हैं।


10. लैंग्वेज लेशन ( Language Lesson)


फिल्म लैंग्वेज लेशन की कहानी युवाओं के लिए बेहद दिलचस्प है। फिल्म की कहानी से युवाओं को सीख मिलती है। फिल्म में नताली मोरालेस, मार्क डुप्लास और विश टेरी मे लीड रोल निभाया है।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story