×

Vedaa Teaser : जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का धमाकेदार टीजर हुआ ऑउट, फुल एक्शन में दिखे जॉन

Vedaa Release Date: जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का आज टीजर रिलीज कर दिया गया है, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म सिनेमाघरों में..

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 19 March 2024 5:06 AM GMT (Updated on: 11 April 2024 10:28 AM GMT)
Vedaa Teaser
X

Vedaa Teaser

Vedaa Teaser Out: जॉन अब्राहम (John Abraham) की अपकमिंग फिल्म वेदा का टीजर आज मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम व शरवरी (Sharvari) एक्शन में नजर आ रहे है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के टीजर के साथ ही साथ फिल्म के रिलीज डेट से भी पर्दा हट गया है। पिछले महीने की जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा को लेकर अनाउंसमेंट की गई थी। जिसका पोस्टर भी जारी किया गया था। तो वहीं आज यानि 19 मार्च 2024 को फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है। बाटला हाउस', 'कल हो ना हो' जैसी अन्य फिल्मे लिखने वाले निखिल आडवानी (Nikhil Advani) चार साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे है। इस बार वो जॉन अब्राहम व शरवरी के साथ फिल्म वेदा (Vedaa) लेकर आ रहे है। जिसका धमाकेदार टीजर ऑउट हो चुका है।

जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा टीजर रिव्यू (Vedaa Teaser Review)-

सिस्टम के खिलाफ लड़ते हुए नजर आएंगे जॉन व शरवरी (Vedaa Movie Story)-

वेदा के टीजर की शुरूआत शरवरी से होता है। जो विद्रोही बन सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आगे बढ़ती है। अपने हक के लिए लड़ाई में वेदा को कई मुश्किलों से लड़ना पड़ता है। इन सब परेशानियों का वेदा डटकर सामना करती है। टीजर में आगे दिखाया गया है कि एक धमाके बाद जॉन अब्राहम (John Abraham) की एंट्री होती है। और वो कहते हुए नजर आते है कि- मुझे झगड़ना नहीं आता, सिर्फ जंग लड़नी आती है। जब दुश्मन पूछते है कि कौन हो तुम। तब जॉन खुद को उनका बाप बताते है। टीजर में दिखाया गया है कि शरवरी व जॉन दुश्मनो का खात्मा फुल एक्शन में करते हुए नजर आते है। टीजर में तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की भी झलक देखने को मिलती है।

वेदा कब रिलीज होगी (Vedaa Release Date)-

जॉन अब्राहम (Johan Abraham) की फिल्म वेदा के लिए अभी दर्शकों को एक लंबा इंतजार करना होगा। बता दे कि दर्शको को फिल्म वेदा (Vedaa Movie) 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।

वेदा फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा ( John Abraham Vedaa Trailer)-

अभी सिर्फ मेकर्स द्वारा वेदा फिल्म (Vedaa Movie) का टीजर व रिलीज डेट को लेकर सूचना दी गई है, ट्रेलर कब रिलीज होगा, इसको लेकर किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद यही की जा रही है कि फिल्म वेदा का ट्रेलर जून के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story