×

Met Gala 2023: मेट गाला में क्यों अतरंगी अंदाज अपनाती हैं एक्ट्रेस, बॉलीवुड से ये हसीनाएं लेंगी इवेंट में भाग

Met Gala 2023: फैशन इवेंट 'मेट गाला' का इवेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क में हो रहा है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि इस इवेंट में एक्ट्रेस अतरंगी अंदाज में क्यों पहुंचती हैं।

Ruchi Jha
Published on: 1 May 2023 10:36 AM GMT
Met Gala 2023: मेट गाला में क्यों अतरंगी अंदाज अपनाती हैं एक्ट्रेस, बॉलीवुड से ये हसीनाएं लेंगी इवेंट में भाग
X
Met Gala 2023 (Image Credit: Instagram)

Met Gala 2023: हर साल 'मेट गाला' का आयोजन किया जाता है। इस इवेंट में हस्तियों के लुक की काफी चर्चा होती है। आज यानी 1 मई 2023 को इसका आयोजन होने जा रहा है, जहां दुनियाभर के लोगों की इस इवेंट में नजर आएंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट माना जाता है। खासकर, यहां नजर आने वाली हस्तियों का अतरंगी अवतार सबका ध्यान खींचता है। तो आइए जानते हैं कि मेट गाला में क्यों एक्ट्रेस इस तरह के अतरंगी अंदाज को अपनाती हैं।

क्यों किया जाता है मेट गाला का आयोजन?

यह एक फंड रेजर कार्यक्रम है, जिसके जरिए न्यूयॉर्क के 'म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट' के लिए धन जुटाया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी शुरुआत 1948 में की गई थी। इसका मकसद नव स्थापित कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए अमेरिका के उच्च वर्ग से धन जुटाना था। 70 के दशक में इसका वैश्विक प्रचार-प्रसार बढ़ा। दुनियाभर का ग्लैमर इस कार्यक्रम में दिखने लगा और वक्त के साथ यह फैशन के क्षेत्र का सबसे रोमांचक कार्यक्रम बन गया।

अतरंगी अंदाज में क्यों नजर आते हैं सितारे?

मेट गाला में हस्तियों के अतरंगी लुक, उनके ड्रेस और मेकअप हर किसी का ध्यान खींचता है। आपके मन में भी ये सवाल तो जरूर आता होगा कि ये सभी हस्तियां इस तरह का फैशन क्यों अपनाती हैं? दरअसल, हर साल इवेंट की एक थीम होती है और सभी हस्तियों को इसके अनुसार ही गेटअप में आना होता है। यह थीम किसी प्रतिष्ठित डिजाइनर को समर्पित होती है।

मेट गाला में बड़ी-बड़ी हस्तियों को भेजा जाता है इनविटेशन

बता दें कि इस इवेंट के लिए फिल्म, म्यूजिक और फैशन के क्षेत्र के बड़े-बड़े लोगों को इनविटेशन भेजा जाता है। जो लोग इंस्टीट्यूट को भारी-भरकम रकम देने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए इस इवेंट में आना आसान नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इवेंट का टिकट करीब 23 लाख रुपए का होता है और टेबल की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए होती है। इसके बाद थीम के अनुसार लाखों की ड्रेस, मेकअप, फुटवेअर का खर्च अलग होता है।

मेट गाला में बॉलीवुड की किन-किन एक्ट्रेस ने की है शिरकत

  • एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2017 में मेट गाला में डेब्यू किया था। इसके बाद वह साल 2018 और साल 2019 में भी नजर आई थीं। इस साल यानी 2023 में भी दीपिका मेट गाला में नजर आ सकती हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा ने भी साल 2017 में डेब्यू किया था। तब वह यहां निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इसके बाद वह साल 2018 और साल 2019 में भी यहां आई थीं।
  • इनके अलावा ईशा अंबानी, नताशा पूनावाला और सुधा रेड्डी जैसी बड़ी हस्तियां भी इस इवेंट में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, इस की जानकारी अभी नहीं है कि साल 2023 में भी ये हस्तियां इस इवेंट में भाग लेंगी या नहीं।
  • आलिया भट्ट करने जा रहीं डेब्यू

बता दें कि इस साल एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी मेट गाला में डेब्यू करने जा रही हैं। वह डिजाइनर प्रबल गुरुंग के आउटफिट में नजर आएंगी। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा भी इस बार मेट गाला शिरकत करेंगी। यह कार्यक्रम 'वोग' की वेबसाइट पर प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण 2 मई को सुबह करीब 4:30 बजे से होगा।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story