×

GSEB Gujarat Board 12th Result 2022: 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, यहां चेक करें रिजल्ट

GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2022 : गुजरात माध्यमिक शिक्षा और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 4 Jun 2022 3:24 AM GMT (Updated on: 4 Jun 2022 3:35 AM GMT)
Gujarat Board Result 2022
X

Gujarat Board Result 2022 (Image Credit : Social Media)

GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2022 : गुजरात बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। आज गुजरात माध्यमिक शिक्षा और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। गुजरात HSC बोर्ड द्वारा मार्च और अप्रैल में आयोजित बोर्ड परीक्षा में उपस्थित छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org को विजिट कर अपना रिजल्ट (GSEB HSC Result 2022) देख सकते हैं। बता दें GSEB 12वीं जनरल स्ट्रीम और साइंस की बोर्ड परीक्षाएं मार्च और अप्रैल महीने में आयोजित की गई थी, जिसमें साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट को बोर्ड ने 12 मई को ही घोषित कर दिया था। हालांकि आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम वाले छात्र अभी तक अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे जिनका परिणाम भी बोर्ड ने आज घोषित कर दिया है।

कैसे चेक करें गुजरात बोर्ड का रिजल्ट (How to Check Gujarat Board Result 2022)

गुजरात बोर्ड द्वारा आयोजित 2022 बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अपना रिजल्ट GSEB Gujarat Board 12th Result 2022 इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर देख सकते हैं।

-रिजल्ट चेक करने के लिए गुजरात बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट gseb.org को विजिट करें।

-वेबसाइट के होम पेज पर GSEB HSE Commerce and Arts Result 2022 ऑप्शन पर क्लिक करें।

- इसके बाद अपना डेट ऑफ बर्थ और रोल नंबर ठीक तरीके से फीलअप कर सबमिट करें।

- यह स्टेप फॉलो करने के बाद आपके फोन या कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।

- रिजल्ट फोन या कंप्यूटर में पीडीएफ फॉर्मेट में सेव करने या प्रिंट करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story