×

Hormone balance tips: हार्मोंस बैलेंस करने के लिए जरूर खाएं ये 5 चीजें

Hormones balance tips: हार्मोंस का बैलेंस बना रहे, इसके लिए आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आपको रोजाना खाना चाहिए।

Shivani Tiwari
Published on: 19 May 2024 9:15 AM GMT (Updated on: 19 May 2024 9:15 AM GMT)
Hormones balance tips
X

Hormones balance tips (Photo- Social Media)

Hormones balance tips: हार्मोंस असंतुलन की समस्या ज्यादातर महिलाओं में होती है, कभी पीरियड्स के कारण तो कभी प्रेग्नेंसी के कारण, तो वहीं उम्र बढ़ने के साथ भी शरीर के हार्मोंस बदलते रहते हैं। इसके अलावा हार्मोंस असंतुलन का एक यह भी कारण है कि खान पान और दिनचर्या सही न होना, क्योंकि आज के समय में इंसान इतना बिजी हो गया है कि वह अपनी सेहत का ही ध्यान रखना भूल जाता है, सेहत के प्रति की गई लापरवाही के चलते भी हार्मोंस असंतुलित हो जाते हैं, हार्मोंस का बैलेंस बना रहे, इसके लिए आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आपको रोजाना खाना चाहिए।

हार्मोंस बैलेंस करने के लिए खाएं 5 फूड्स ( 5 Foods To Balance Hormones)

जब भी शरीर में हार्मोंस असुंतलित होते हैं तो इससे शरीर में कई तरह की दिक्कतें होने लग जाती हैं, जैसे कि किसी भी बात पर गुस्सा आना, चिड़चिड़ापन रहना, पिंपल्स निकलना और थकावट महसूस करना। इन सब परेशानियों से दूर रहना है तो हार्मोंस को बैलेंस करना बहुत जरूरी है, और हार्मोंस को बैलेंस करने के लिए हम आपको एक शानदार घरेलू उपाय बताते हैं, बस आपको रोजाना खाने में 5 चीजों का सेवन करना है।


1. घी

घी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है, घी के लाभ के बारे में तो आयुर्वेद में भी बताया गया है, यहां तक कि कई औषधि बनाने में भी घी का इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप रोजाना एक चम्मच घी का सेवन करते हैं तो इससे हार्मोंस तेजी से बैलेंस होते हैं।

2. अखरोट

अखरोट गुणों से भरपूर होता है, इसका सेवन शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी होता है। बता दें कि अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्मोंस को सही तरह से काम करने में मदद करता है।

3. हल्दी

हल्दी में कई ऐसे गुण होते हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगें, हल्दी का सेवन करने से पाचन सही रहता है, यह रक्त को भी शुद्ध करती है। इसके अलावा हल्दी स्किन केयर के लिए भी बहुत ही लाभदायक होती है। जिन्हें भी हार्मोन असंतुलन की शिकायत होती है, उन्हें हल्दी का सेवन जरूर करना चाहिए।

4. एवोकाडो

एवोकाडो फल शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, इसे खाने से शरीर को सिर्फ एक लाभ नहीं, बल्कि कई फायदे मिलते हैं। जैसे हार्ट सही रहता है, कोलेस्ट्रॉल बराबर रहता है। एवोकाडो में कई तरह के पोषक तत्व पाएं जाते हैं, इसे खाने से हार्मोन भी संतुलित रहता है।

5. तुलसी

तुलसी का उपयोग तो न जाने कितने सालों से औषधि के रूप में किया जाता है। तुलसी की पत्ती खाने से सर्दी जुकाम जैसी बीमारियां ठीक हो जाती हैं, इसका इस्तेमाल स्किन केयर के लिए भी किया जाता है। तुसली में स्ट्रेस को खत्म करने की क्षमता होती है, साथ ही यह हार्मोंस को बैलेंस करने में मददगार होती है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story