×

Curry Leaves Benefits: करी पत्ता के हैं 7 गजब लाभ, जान लिया तो रोज खाएंगे

Curry Leaves Benefits: आयुर्वेद में भी करी पत्ता को बहुत फायदेमंद बताया गया है। यह न केवल व्यंजनों में अलग स्वाद और खुशबू लाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 21 April 2024 6:45 AM GMT (Updated on: 21 April 2024 6:45 AM GMT)
Curry Leaves Benefits: करी पत्ता के हैं 7 गजब लाभ, जान लिया तो रोज खाएंगे
X

Curry Leaves Benefits (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Health Benefits Of Curry Leaves: करी पत्ता (Curry Patta) दक्षिण भारतीय व्यंजनों की जान कहलाता है। इसे मीठा नीम (Meetha Neem) भी कहा जाता है। कई व्यंजनों में करी पत्ता को मुख्य इंग्रीडिएंट के तौर पर एड किया जाता है। यह न केवल डिशेज में अलग स्वाद और खुशबू लाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी करी पत्ता (Curry Leaves Benefits In Ayurveda) को बहुत फायदेमंद बताया गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फैट, विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य को अनगिनत फायदे देते हैं। साथ ही इसमें मौजूद औषधीय गुण (Medicinal Properties) शरीर से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं करी पत्ता खाने के फायदों (Curry Leaves Ke Fayde) के बारे में।

करी पत्ता खाने के फायदे (Curry Leaves Benefits In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- शरीर को करता है डिटॉक्स

करी पत्ता के पानी (Curry Patta Ka Pani) का सुबह सेवन करने शरीर के साथ ही स्किन को भी कई फायदे मिलते हैं। करी के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, ऐसे में इसका पानी पीने से शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। यानी शरीर की गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। यह स्किन संबंधी प्रॉब्लम्स (Skin Related Issues) को भी दूर करता है।

2- मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

आज के समय में बड़े से लेकर बच्चों तक में स्ट्रेस (Stress) और तनाव (Tension) की समस्या देखी जा रही है। ऐसे में करी पत्ता खाना बहुत मददगार साबित होगा। दरअसल, करी पत्ता का पीने से टेंशन कम होता है और मेंटल हेल्थ (Mental Health) सुधरती है।

3- दिल को रखता है सेहतमंद

दिल की सेहत (Heart Health) के लिए भी करी पत्ता बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी, ए और ई की मौजूदगी होती है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को घटाने में मदद मिलती है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- हाई ब्लड शुगर

अगर आपको हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) की समस्या है तो करी पत्ता का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में रहता है। साथ ही इससे डायबिटीज (Diabetes) होने की संभावना भी कम हो जाती है। बता दें अगर शुगर संतुलित रहता है तो हमारी किडनी, आंखें और हार्ट भी स्वस्थ रहते हैं।

5- हड्डियों को बनाए मजबूत

करी पत्ता हड्डियों को मजबूत बनाने और बनाए रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। इसमें विटामिन और कैल्शियम मौजूद होते हैं, जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी हैं। अगर आप करी पत्ते के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना कम होगी और कैल्शियम की कमी भी दूर होगी।

6- मजबूत पाचन तंत्र

करी पत्ता, पाचन तंत्र (Digestive System) को मजबूत बनाने का काम भी करता है। अगर आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो पाचन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। यह गैस, कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

7- आंखों के लिए फायदेमंद

करी पत्ता में विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए बेहद जरूरी विटामिन है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही यह उम्र के साथ होने वाली आंखों की कमजोरी से भी बचाता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story