×

Asthma Tips: अस्थमा के मरीजों के लिए नुकसानदायक है इन चीजों का सेवन

Asthma Tips:अस्थमा यानी दमा यह एक गंभीर बीमारी है, जो रह रह कर होती है।अस्थमा फेफड़ों में वायुमार्ग से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसके कारण व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होती है।

Anupma Raj
Published on: 11 July 2022 11:34 AM GMT
Symptoms and causes of Asthma
X

Asthma (Image:Social Media)

Asthma Tips: अस्थमा यानी दमा यह एक गंभीर बीमारी है, जो रह रह कर होती है। अस्थमा फेफड़ों में वायुमार्ग से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसके कारण व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होती है। अस्थमा में श्वास नलियों में सूजन हो जाती है, जिससे श्वसन मार्ग सिकुड़ने लगता है। फिर जब यह सूजन बढ़ती हैं तब मरीज को सांस लेने में कठिनाई होने लगती है।

इसके अलावा अस्थमा में व्यक्ति को खांसी, घरघराहट और सीने में जकड़न जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि अपनी डाइट पर ध्यान दिया जाए। ठंडी चीज़ों या खट्टी चीज़ों से दूरी बना लेनी चाहिए। अस्थमा में कुछ चीजों का सेवन करना सेहत के लिए घातक बन जाता है। अस्थमा में खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। तो आइए जानते हैं अस्थमा के मरीजों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

इन चीजों से बनाएं दूरी

पनीर से बनाएं दूरी

अस्थमा के मरीज को पनीर नहीं खाना चाहिए। इससे अस्थमा की समस्या और बढ़ जाती है। पनीर में फफूंद होता है, जिससे अस्थमा की परेशानी और बढ़ जाती है। इसके अलावा खमीर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे बियर, सॉसऔर वाइन आदि को कम इस्तेमाल करें। ये सारी चीज़े अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा सकती है। अस्थमा के मरीज को मशरूम का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

फास्ट फूड नहीं खाएं

फास्ट फूड (Fast Food) खाने से फेफड़े पर बुरा असर पड़ता है। अस्थमा की बीमारी फेफड़े से कनेक्ट होता है। इसलिए फास्ट फूड से दूरी बनानी चाहिए। फास्ट फूड में ज्यादा मात्रा में खराब फैट होता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर बना देता है। ऐसे में अस्थमा के मरीज को फास्ट फूड नहीं खाना चाहिए।

ठंडी चीज़ों को कहें No

अस्थमा के मरीज को ठंडी चीज़ों को नहीं खाना चाहिए। फल, आइस क्रीम, कोल्ड कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स, दही, लस्सी आदि से अस्थमा के मरीज को दूर रहना चाहिए। ये सारी चीज़े आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती हैं। इसलिए अस्थमा में ठंडी चीज़ों को ना कहें। इसके अलावा अस्थमा के मरीज को बर्फ से भी दूर रहना चाहिए।

ड्राई फ्रूट्स को करें इग्नोर

अस्थमा में ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) को इग्नोर करना चाहिए। दरअसल अधिकतर ड्राई फ्रूट्स में सल्फाट्स (sulphites) मिला होता है, जो खाद्य पदार्थों को अधिक समय तक सुरक्षित रखता है। सल्फाइट्स युक्त खाद्य पदार्थ अस्थमा के मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए अस्थमा के मरीज ड्राई फ्रूट्स न खाएं। ड्राई फ्रूट्स अस्थमा के मरीज के लिए नुकसानदायक होता है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story