×

Doodh Pine Ke Fayde: सुबह दूध में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें, मिलेंगे कई फायदे

Doodh Mein Kya Milakar Piye: दूध पीना सेहद के लिए लाभदायक है। सुबह के समय दूध के साथ कुछ अन्य चीजें खाने या पीने से स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ मिल सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 12 April 2024 1:15 AM GMT (Updated on: 12 April 2024 1:15 AM GMT)
Milk Benefits: सुबह दूध में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें, मिलेंगे कई फायदे
X

Milk Benefits (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Benefits of Drinking Milk: दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी दूध (Milk) को रोजाना डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए और डी, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाने और बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा भी दूध पीने से सेहत संबंधी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं। लंबे समय तक शरीर को फिट रखने और बॉडी पेन को खत्म करने के लिए दूध का सेवन अवश्य करना चाहिए। दूध को लोग अपनी पसंद के मुताबिक सुबह, शाम और रात को पीना पसंद करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सुबह के समय दूध के साथ सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ (Doodh Pine Ke Fayde) आपको मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सुबह दूध में मिलाकर क्या पीया (Doodh Mein Kya Milakar Piye) जा सकता है।

दूध में क्या मिलाकर पिएं (What Things To Mix With Milk)?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- बादाम और दूध (Almond And Milk)

दूध के साथ बादाम का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। बादाम और दूध दोनों ही पोषक तत्वों का खजाना हैं। नियमित रूप से सुबह दूध के साथ बादाम लेने से शरीर अंदर से मजबूत बनता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। साथ ही इनसे हड्डियां भी मजबूत बनेंगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- दूध और केला (Milk And Banana)

इसके अलावा आप दूध के साथ रोजाना केला भी खा सकते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और आप कई बीमारियों से दूर रहेंगे। साथ ही इसके सेवन से दिनभर एनर्जी भी बनी रहेगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- घी और दूध (Milk And Ghee)

दूध के साथ घी मिलाकर पीने के भी कई सारे फायदे मिलते हैं। गुनगुने दूध में घी मिलाकर पीएंगे तो आपका पेट साफ रहेगा और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलेगी। यह इम्यून सिस्टम बूस्ट करने और शारीरिक ताकत को बढ़ाने में मदद करता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- दूध और अंजीर (Milk And Figs)

शरीर को फिट रखना चाहते हैं तो सुबह रोजाना दूध के साथ अंजीर का सेवन भी कर सकते हैं। अंजीर वाला दूध पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे शरीर की कई बीमारियों से रक्षा होती है। यह हड्डियों और दांतों के साथ ही मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद अच्छा होता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5- दूध और खजूर (Milk And Dates)

खजूर में एंटीऑक्सीडेंट के साथ कई पोषक तत्व होते हैं, जो मस्तिष्क, पाचन और हृदय के लिए फायदेमंद हैं। अगर आप दूध के साथ खजूर का सेवन करेंगे तो इससे शरीर की कमजोरी दूर होती है और मजबूती बढ़ेगी। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है, जिससे एनीमिया जैसी बीमारी से छुटकारा मिलता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन उपायों का पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story