×

Homemade Ice Cream: चिंता को कहें बाय-बाय, बच्चों के लिए घर में ही बनाएं हेल्दी आइसक्रीम

Healthy Ice Creams Recipes: आइसक्रीम एक ऐसी चीज है, जो केवल बच्चों ही नहीं बल्कि हर एक एज ग्रुप के लोगों को पसंद आती है। इसे आप घर में भी तैयार कर सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 21 April 2024 4:15 AM GMT (Updated on: 21 April 2024 4:15 AM GMT)
Homemade Ice Cream: चिंता को कहें बाय-बाय, बच्चों के लिए घर में ही बनाएं हेल्दी आइसक्रीम
X

Homemade Ice Cream (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Healthy Homemade Ice Cream For Summer: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग ठंडी चीजें खानी और पीना शुरू कर देते हैं। इस मौसम में बच्चों के बीच आइसक्रीम (Ice Cream) की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है। वैसे आइसक्रीम एक ऐसी चीज है, जो केवल बच्चों ही नहीं बल्कि हर एक एज ग्रुप के लोगों को पसंद आती है। लेकिन बच्चों के हेल्थ (Kids Health) को देखते हुए हर बार उन्हें आइसक्रीम देने में पैरेंट्स हिचकिचाने लगते हैं। क्योंकि बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम्स में एडेड शुगर और अन्य ऐसे इंग्रीडिएंटस मौजूद होते हैं, जिनसे मोटापा बढ़ सकता है और ओरल हेल्थ भी खराब हो सकती है। लेकिन बच्चों को मन हर बार मारना सही भी नहीं है तो ऐसे में आप घर पर ही हेल्दी आइसक्रीम (Healthy Homemade Ice Cream) बना सकते हैं।

घर पर आइसक्रीम तैयार करने से आप बेफ्रिक रहेंगे कि आपका बच्चा या परिवार वाले अनहेल्दी चीज नहीं खा रहे और उनके साथ आपका भी दिन बन जाएगा। आपको रेसिपी की चिंता करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपके लिए लाए हैं तीन हेल्दी आइसक्रीम्स की रेसिपीज (Healthy Ice Cream Recipes)। तो चलिए शुरू करते हैं।

होममेड हेल्दी आइसक्रीम (Homemade Healthy Ice Cream)

1- फ्रूट आइसक्रीम (Fruit Ice Cream)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए- दो कटोरी हरा अंगूर, एक कटोरी काला अंगूर, दो केला।

बनाने की विधि- इस आइसक्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले हरे और काले अंगूर को अच्छी तरह धोकर फ्रिजर में दो से तीन घंटे के लिए रख दें। जब 2-3 घंटे हो बीत जाए तो केले को छिलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर केले के साथ काले और हरे अंगूर को डालकर अच्छे से एक मिनट के लिए ब्लेंड कर लें। वैसे तो इन फ्रूट्स में नेचुरल शुगर होती है, लेकिन अगर आपको थोड़ा और मीठा खाना है तो आप खजूर या फिर किशमिश भी एड कर सकते हैं। जब पेस्ट तैयार हो जाए तो एक कंटेनर में डालकर इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिजर में सेट होने के लिए रख दें। बस आपकी आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी। इस हेल्दी आइसक्रीम को अपने बच्चों को परिवारवालों को सर्व करें।

2- मैंगो योगर्ट आइसक्रीम (Mango Yogurt Ice Cream)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस आइसक्रीम को बनाने के लिए आपके पास 1 बाउल कटा हुआ फ्रोजन आम, दो कप हंग कर्ड, एक चुटकी केसर, 2 चम्मच केसर वाला दूध, एक चम्मच कोकोनट शुगर, एक चुटकी इलायची पाउडर होना चाहिए।

बनाने की विधि- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर काट लें और फिर 4 से 5 घंटे के लिए डीप फ्रीज कर दें। हंग कर्ड को भी एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद आम के साथ हंग कर्ड को एक ब्लेंडर में डालकर कुछ देर तक ब्लेंड कर लें। अब इसमें बाकी इंग्रीडिएंट्स यानी केसर वाला दूध, केसर और इलायची पाउडर डाल दें। कोकोनट शुगर को भी एड करके अच्छे से मिक्स कर लें। जब मिश्रण तैयार हो जाए तो एक डिब्बे में इसे निकालकर 7 से 8 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें। आइसक्रीम सेट होने के बाद बच्चों को सर्व करें।

3- चॉकलेट पीनट बटर आइसक्रीम (Chocolate Peanut Butter Ice Cream)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस आइसक्रीम को बनाने के लिए आपको जो सामग्री चाहिए, वो हैं- 2 फ्रोजन अधिक पके हुए केले, आपकी च्वाइस का दूध (डेयरी, बादाम दूध, ओट मिल्क, सोया मिल्क आदि), कोको (Cocoa), पीनट बटर, वनीला, नमक।

बनाने की विधि- सबसे पहले एक ब्लेंडर में कुछ टेबलस्पून दूध के साथ दो फ्रोजन केले डालकर ब्लेंड कर लें। अब इसमें तीन बड़े चम्मच कोको, तीन बड़े चम्मच पीनट बटर, थोड़ा सा वेनिला और एक चुटकी नमक मिलाएं। इसके बाद एक बार फिर इसे ब्लेंड करें। जब स्मूद पेस्ट बनकर तैयार हो जाए तो इसे एक कंटेनर में डालकर कुछ घंटों के लिए फ्रिजर में सेट होने के लिए रख दें। इस आसान तरीके से आपका हेल्दी आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगा।

नोट- भले ही ये आइसक्रीम्स हेल्दी हैं, लेकिन इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा मौजूद है। ऐसे में बच्चों को सीमित मात्रा में ही इसे खिलाएं।

Shreya

Shreya

Next Story