×

Periods Ke Gharelu Upay: पीरियड्स में हो रहा लेट, तो करें दादी-नानी के ये घरेलू उपाय

Periods Ke Gharelu Upay: आप घरेलू टिप्स की मदद से भी पीरियड्स की गड़बड़ी ठीक कर सकते हैं। अगर अनियमित पीरियड्स की समस्या हो रही है तो इन उपायों को जरूर आजमाएं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 28 March 2024 2:08 PM GMT
Irregular Periods: पीरियड्स में हो रहा लेट, तो करें दादी-नानी के ये घरेलू उपाय
X

Irregular Periods (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Periods Ke Gharelu Upay: महिलाओं को पीरियड्स (Periods) होना नेचुरल प्रक्रिया है। ज्यादातर महिलाओं में पीरियड साइकिल (Period Cycle Kitne Dino Ki Hoti Hai) 21 से 35 दिनों के बीच होता है और लगभग 4-6 दिनों तक रहता है। लेकिन कभी कभार महिलाओं को समय पर पीरियड्स (Late Periods) नहीं आते। लेट में पीरियड्स आने पर चिड़चिड़ापन या शरीर में और भी समस्या होने लगती हैं। पीरियड्स लेट होने के कई कारण हो सकते हैं। तनाव (Stress) और खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर पीरियड डेट पर पड़ता है और इसके चलते पीरियड लेट हो जाते हैं। इसके अलावा शुगर, पीसीओडी, पथरी और प्रेग्नेंसी आदि भी इसके कारण (Period Late Hone Ke Karan) हो सकते हैं। वजह जो भी हो, लेकिन पीरियड लेट होने पर हर कोई घबरा जाता है। लेकिन आप घरेलू टिप्स की मदद से भी पीरियड्स की गड़बड़ी (Tips For Irregular Periods) ठीक कर सकते हैं। इन उपायों को करने से कुछ ही दिन में आपके पीरियड्स आ जाएंगे। हालांकि अगर आपको लगता है कि आप प्रेग्नेंट हैं तो इन उपाय को न करें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अनियमित पीरियड्स के लक्षण (Symptoms Of Irregular Periods)

1- मासिक धर्म चक्र (Menstrual Cycle) की अवधि 35 दिनों से अधिक बढ़ जाती है।

2- लगातार 3 से अधिक चक्र चूकना।

3- थक्कों या धब्बों के साथ भारी रक्तस्राव (Heavy Bleeding) का होना।

4- पेट में ऐंठन और पीठ दर्द।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पीरियड्स के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies To Get Periods On Time)

1- हल्दी दूध (Turmeric Milk)

अगर आपको भी अनियमित पीरियड्स की समस्या हो रही है तो दूध में हल्दी मिलाकर पी सकती हैं। रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की समस्या दूर हो सकती है। अगर पीरियड्स लेट हो रहे हैं तो आप इस नुस्खे को जरूर आजमा सकती हैं।

2- कच्चा पपीता (Raw Papaya)

पीरियड्स को प्रेरित करने में कच्चा पपीता भी फायदेमंद है। कच्चा पपीता गर्भाशय में संकुचन को उत्तेजित करता है, जिसकी वजह से पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं। कच्चे पपीते का दिन में दो बार सेवन किया जा सकता है। आप कच्चे पपीते का जूस बनाकर पिएं या फिर रोजाना पपीता खा भी सकती हैं।

3- अजवाइन का पानी (Celery Water)

लेट पीरियड्स की समस्या से जूझ रहे हैं तो ये घरेलू नुस्खा आपके बहुत काम आने वाला है। अजवाइन के पानी का सेवन कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह मासिक धर्म में ऐंठन से राहत दिलाने के अलावा मासिक धर्म को प्रेरित करने में मददगार है। अजवाइन और गुड़ का पानी पीने से आपकी यह परेशानी खत्म हो सकती है। एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच गुड़ मिलाकर उबाल लें और फिर इस पानी का सुबह खाली पेट सेवन करें।

4- अदरक (Ginger)

इसके अलावा अदरक का सेवन करने से भी पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं। अदरक गर्भाशय के आसपास की गर्मी को बढ़ाता है, जिससे संकुचन को बढ़ावा मिलता है। आप अदरक की चाय या ताजा अदरक के रस में कुछ शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकती हैं। इससे पीरियड आने में मदद मिलेगी।

5- मेथी का पानी (Fenugreek Water)

पीरियड्स समय पर लाने के लिए मेथी का पानी सबसे ताकतवर उपायों में से एक है। मेथी की तासीर गर्म होती है, ऐसे में इसका सेवन पीरियड्स में फायदेमंद साबित हो सकता है। मेथी का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच मेथी का दाना मिलाकर उबाल लें। इस पानी को पिएं, यह आपके पीरियड्स को समय पर लाने के लिए काफी फायदा करेगा।

नोट- ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले आप अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story