×

Kiwi Khane Ke Fayde: कीवी है कई बीमारियों का इलाज, जानें इसके जादुई फायदे

Kiwi Khane Ke Fayde: कीवी में फाइबर और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यह इम्युनिटी को मजबूत करने से लेकर कई गंभीर बीमारियों से बचाने में भी फायदेमंद है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 29 March 2024 4:54 AM GMT
Kiwi Benefits: कीवी है कई बीमारियों का इलाज, जानें फायदे
X

Kiwi (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Kiwi Ke Fayde: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डेली आहार में कुछ जरूरी फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों को दूर रहने के लिए नियमित रूप से फलों के सेवन (Fruits In Diet) की सलाह देते हैं। इनमें से एक फल है कीवी (Kiwi), जो शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कीवी में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, इसलिए इसका नियमित सेवन इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने से लेकर पाचन को ठीक रखने और कई गंभीर बीमारियों के जोखिमों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा यह फल त्वचा को भी ढेर सारा पोषण देकर उसे हेल्दी और खूबसूरत बनाने व मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मददगार होता है। अगर आप इस फल को अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं तो बीमारियों पर होने वाले खर्चे को कई गुना कम कर सकते हैं। आइए जानें कीवी खाने के फायदे (Kiwi Khane Ke Fayde) के बारे में।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कीवी के फायदे (Kiwi Benefits In Hindi)

1- बीपी रहता है कंट्रोल

कीवी में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। इसका नियमित तौर पर सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। अगर आपको भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो इसका सेवन कर सकते हैं।

2- स्ट्रोक और हार्ट अटैक से रखता है दूर

इसके अलावा यह फल कई तरह की बीमारियों से भी रक्षा करता है। कीवी खाने से उच्च रक्तचाप के चलते होने वाली बीमारियां जैसे स्ट्रोक और हार्ट अटैक से व्यक्ति बचा रहता है। इसके साथ ही किडनी, दिल, कोशिकाएं और मांसपेशियों के सही से काम करने में भी कीवी सहायक हो सकता है।

3- प्लेटलेट्स बढ़ाने में फायदेमंद

ऐसी कई बीमारियां हैं, जिनके चलते शरीर में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। ऐसे में कीवी खाना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी प्लेटलेट्स के कार्यों को बेहतर बनाता है।

4- वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो इस फल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। क्योंकि कीवी में लो कैलोरी होती है और यह फाइबर से भी भरपूर होता है, जो वजन घटाने में सहायक है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5- इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत

पोषक तत्वों से भरपूर यह स्वादिष्ट फल इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है। प्रतिरक्षा प्रणाली के मजबूत होने से कई तरह के संक्रामक रोगों का खतरा कम होता है। इसके अलावा कीवी के रोजाना सेवन से हड्डियों के स्वास्थ्य को भी फायदा मिलता है।

6- ब्लड क्लॉटिंग होती है कम

कीवी फल खून में वसा के स्तर को कम करके रक्त के थक्के को जमने से बचा सकती है। नसों में ब्लड क्लॉटिंग होना दिल और मस्तिष्क में रक्त के संचार को बाधित कर सकता है, इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में कीवी का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है।

7- अच्छी नींद के लिए जरूरी

अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो कीवी खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें पाया जाने वाला सेरोटोनिन अच्छी नींद लाने में मदद करता है। साथ ही कीवी खाने से दिमाग भी शांत और रिलेक्स महसूस करता है।

8- एक्ने को करता है सही

त्वचा को सुंदर और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो कीवी फल को डाइट में शामिल करें। कीवी खाने से कील मुंहासे और एक्ने की समस्या खत्म हो सकती है। साथ ही विटामिन ई से भरपूर यह फल त्वचा को पोषण प्रदान करता है और चमकदार बनाता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story