×

Side Effects of Paneer: कच्चा पनीर करता है सेहत को नुकसान, जानें खाने का सही तरीका

Side Effects of Paneer :कच्चा पनीर खाना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है।पनीर में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं।कच्चा पनीर सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।

Anupma Raj
Published on: 5 Aug 2022 2:04 AM GMT
Paneer Side Effects
X

Raw Paneer (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Side Effects of Paneer: कच्चा पनीर खाना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। पनीर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। पनीर में गुड फैट्स, प्रोटीन, कैल्शियम आदि होते हैं, जो आपके शरीर को ऐक्टिव रखते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि कच्चा पनीर का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। जो कुछ हद तक सही भी हैं।

हालांकि कच्चा पनीर का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कच्चा पनीर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही इसके सेवन से स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत बनती है। पनीर को लोग कई तरह से खाते हैं। इससे कई तरह की डिशेज बनती हैं। कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि पनीर खाने का बेस्ट तरीका क्या है जिससे ज्यादा से ज्यादा पोषण मिले। वैसे तो पनीर को आप किसी भी तरीके से खा सकते हैं। इससे आपको फायदा ही होगा क्योंकि पनीर खाने से शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में पनीर का सेवन या कुछ बीमारियों में पनीर का सेवन नुकसान भी पहुंचाता है।

बता दे कि अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो कच्चा पनीर का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ज्यादा सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा कब्ज, एसिडिटी की समस्या से जूझ रहें मरीजों को भी कच्चा पनीर का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। खासतौर पर रात के समय तो बिल्कुल भी पनीर का सेवन नहीं करें क्योंकि पनीर ज्यादा खाने से पाचन गड़बड़ हो सकता है। इसलिए पेट से जुड़ी समस्या में कच्चा पनीर के सेवन से दूरी बना लें। दरअसल किसी भी चीज का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है । पनीर का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी साबित होता है। शरीर में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा होने से दस्त की समस्या हो सकती है। दस्त की समस्या होने पर पनीर के सेवन से बचना चाहिए।

पनीर एक ऐसा फूड है जिसमें कैलोरी कम होती है और पोषक तत्व ज्यादा पाया जाता है। पनीर को कच्चा या पकाकर किसी भी तरह से खाने से सेहत को फायदा मिलता है। हालांकि पकाने से इसके कुछ पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। पनीर में गुड फैट्स और प्रोटीन होते हैं जो शरीर को ऐक्टिव रखने के साथ साथ वजन कम करने में मददगार होते हैं। अगर आप वजन कम करने की सोच रहें हैं तो कच्चा पनीर का सेवन कर सकते हैं। कच्चा पनीर हड्डियां भी मजबूत करता है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि डेयरी प्रोडक्ट्स में माइक्रोब्स हो सकते हैं। इस वजह से कच्चा पनीर नुकसान कर सकता है। हालांकि ऐसा नहीं है क्योंकि पनीर के माइक्रोब्स नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसमें लैक्टोबैसिलस का इस्तेमाल होता है जो शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। ज्यादा मात्रा में पनीर का सेवन सेहत को नुकसान कर सकता है। इसलिए कच्चा पनीर का सेवन हमेशा उचित मात्रा में ही करें।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story