×

Sleep Anxiety: क्या आपको भी सताती है अच्छी नींद की चिंता? यहां जानें स्लीप इंग्जायटी के लक्षण और बचाव

Sleep Anxiety : हर व्यक्ति खुद को स्वस्थ रखने के लिए एक सुचारू दिनचर्या का पालन करता है। सेहतमंद रहने के लिए अच्छी डाइट और एक्सरसाइज जितनी जरूरी है उतनी ही जरूरी व्यक्ति की नींद भी है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 7 Nov 2023 4:45 AM GMT (Updated on: 7 Nov 2023 4:45 AM GMT)
Sleep Anxiety
X

Sleep Anxiety

Sleep Anxiety : हर व्यक्ति खुद को स्वस्थ रखने के लिए एक सुचारू दिनचर्या का पालन करता है। सेहतमंद रहने के लिए अच्छी डाइट और एक्सरसाइज जितनी जरूरी है उतनी ही जरूरी व्यक्ति की नींद भी है। अच्छी नींद से जहां व्यक्ति की कई समस्याएं दूर हो जाती है तो अगर नींद पूरी ना हो तो उसे कई तरह की परेशानी भी हो सकती है।आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति की दिनचर्या काफी बदल गई है। सुबह के उठने से लेकर रात के सोने तक व्यक्ति कोई भी चीज सही समय पर और सही ढंग से नहीं कर पता है। इस दिनचर्या का असर व्यक्ति की नींद पर भी पड़ रहा है और स्लीप इंग्जायटी की समस्या बढ़ गई है।कई लोग इसका शिकार तो हो रहे हैं लेकिन जानकारी न होने की वजह से इसे पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। चलिए आज हम आपको सिर्फ इंग्जायटी क्या है इस बारे में बताते हैं और इसके लक्षण कैसे होते हैं यह भी जानते हैं। साथ ही इससे राहत पाने के तरीके के बारे में भी जानते हैं।

क्या है स्लीप इंग्जायटी

यह एक ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति को यह एहसास होता है कि वह पर्याप्त आराम नहीं कर पाएगा। इस आदत की वजह से वो अच्छी नींद नहीं ले पाता ही और उसे सोने में परेशानी होती है। व्यक्ति की इस चिंता के चलते उसकी स्थिति तनाव पूर्ण हो जाती है और डिप्रेशन की समस्या बढ़ जाती है और कारण से उसकी रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित होती है।

लक्षण

जिन लोगों को यह समस्या होती है उनके अंदर कुछ छोटे-छोटे लक्षण दिखाई देते हैं। सबसे पहला लक्षण यह है कि

1. इन लोगों को नींद की बहुत चिंता होती है।यह अक्सर इस बारे में जानना चाहते हैं कि सोने के लिए उनके पास कितना समय बचा है और यह कितने घंटे की नींद ले पाएंगे।इन्हें सोने की काफी ज्यादा चिंता होती है और यह अपने हर काम को भी उस समय तक पूरा करने के बारे में सोचते रहते हैं।

2. इस तरह के लोग अक्सर इन चीजों की खोज करते हैं कि वह किस तरह से पर्याप्त नींद ले सकते हैं।

3. ये लोग अक्सर बिस्तर पर सोने जाने के विचार से भी डरते हैं क्योंकि इन्हें यह लगता है कि इन्हें अच्छी और पूरी नींद लेने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

ऐसे करें बचाव

स्लीप इंग्जायटी से बचने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप प्रेशर लेना छोड़ दें और ज्यादा ना सोचें। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें इससे आपका शरीर स्वस्थ्य रहेगा और दिनभर की दिनचर्या सुचारू होगी। कैफिन और अल्कोहल ये दो ऐसी चीजें हैं जो व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसकी नींद को खराब करते हैं। अनिद्रा से बचने के लिए इनका सेवन ना करें। ज्यादा चाय का सेवन न करे। अपने आप को खुश रखने का तरीका अपनाएं। नियमित कोई गेम खेले जिससे बॉडी को रिलैक्स फील हो। अल्कोहल या सिगरेट का सेवन ज्यादा न करे सोने से पहले बिलकुल भी सिगरेट न पिए यह हमारी नींद बर्बाद करता हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story