×

Sleep Routine: सोने की ये आदतें बढ़ाती हैं कई बीमारियों का खतरा

Side Effects Of Oversleep And Less Sleep: रात में कम सोने या ओवरस्लीप करने से कई सारी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। आइए जानें इनके बारे में।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 11 April 2024 12:26 PM GMT
Sleep Routine: सोने की ये आदतें बढ़ाती हैं कई बीमारियों का खतरा
X

Sleep Routine (Photo Courtesy- Social Media)

Diseases Caused By Sleep Routine: अच्छी सेहत के लिए बेहतर गुणवत्ता वाली नींद (Good Sleep) बेहद जरूरी होती है। रोजाना रात में 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे शरीर की थकान मिटती है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं। अच्छी नींद एक थेरेपी की तरह ही काम करती है। पर्याप्त नींद लने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स (Health Problems) नेचुरली ही ठीक होने लगती हैं। लेकिन डिजिटल एडिक्शन के चलते लोगों के स्लीपिंग पैटर्न पर काफी ज्यादा असर पड़ा है। रात में बहुत देर तक जागने से या तो आप कम सोते हैं या तो ओवरस्लीप करने लगते हैं। इससे कई सारी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। आइए जानें ज्यादा या कम सोने के नुकसान।

ओवर स्लीप के नुकसान (Oversleep Side Effects)

अगर आपको लगता है कि ज्यादा सोने से आपकी सेहत को फायदे मिलते हैं तो आप सरासर गलत हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 8-9 घंटे से ज्यादा सोना आपकी हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। लंबी नींद लेने से उदासी, सुस्ती, फोकस में कमी और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ज्यादा सोने से होने वाली बीमारियां (Diseases Caused By Oversleeping)

1- डिप्रेशन (Depression)

आज के समय में डिप्रेशन काफी तेजी से लोगों में बढ़ा है। इसकी एक वजह खराब लाइफस्टाइल भी है। क्या आप जानते हैं कि अधिक देर तक सोने वाले लोग डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। एक स्टडी में बताया गया कि देर तक सोने वाले लोगों में डिप्रेशन का खतरा ज्यादा होता है।

2- डायबिटीज (Diabetes)

अधिक सोने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है और इससे डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। क्योंकि ऐसे लोग कम फिजिकल एक्टिव होते हैं। कम शारीरिक मेहनत करने की वजह से इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

3- बढ़ता है वजन (Obesity)

अगर आप बहुत देर की नींद लेते हैं तो इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। एक अध्ययन में सामने आया था कि जो लोग 9 या 10 घंटे की नींद लेते हैं, उनके 6 साल में मोटापे से ग्रसित होने की संभावना 21 प्रतिशत अधिक होती है।

4- बैक पेन (Back Pain)

इसके अलावा ज्यादा घंटे तक नींद लेने वाले लोगों को पीठ दर्द की परेशानी भी हो सकती है। ज्याद देर तक लेटे रहने से बैक पेन बढ़ने लगता है।

5- धीमी पाचन शक्ति (Slow Digestive System)

हमेशा अधिक घंटे की नींद लेने वाले लोगों की पाचन शक्ति धीमी हो जाती है। इससे पेट से संबंधी अन्य समस्याएं भी सताने लगती हैं। देर तक सोने वाले लोगों में कब्ज या कॉन्स्टिपेशन एक आम समस्या है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कम सोने के नुकसान (Side Effects Of Less Sleep)

जिस तरह ज्यादा सोने से आपको कई सारे नुकसान हो सकते हैं, उसी तरह कम सोने से भी कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि व्यक्ति को कम से कम 7-8 घंटे की नींद अच्छी सेहत के लिए जरूर लेनी चाहिए। नींद के अभाव से न केवल शारीरिक बल्कि मेंटल हेल्थ भी प्रभावित होती है। कम सोने की वजह शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं।

कम नींद से होने वाली बीमारियां (Diseases Caused By Less Sleep)

1- ब्रेन पर असर (Effect On Brain)

अगर हमेशा कम नींद लेना आपकी आदत बन गई है तो सतर्क हो जाइए। क्योंकि इसका सीधा असर ब्रेन पर पड़ता है। कई रिसर्च में भी यह सामने आ चुका है कि कम नींद लेने की वजह से शरीर में सूजन होने लगती है, जो शरीर से खतरनाक प्रोटीन बाहर न निकलने की वजह से होता है। इसका असर मेमोरी पर भी पड़ता है। साध ही ब्रेन से संबंधित कई बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है।

2- मोटापा (Obesity)

अगर कोई व्यक्ति 6 घंटे से कम की नींद लेता है तो उसके शरीर में कई बीमारियां घर कर लेती हैं। उनमें से मोटापा एक आम समस्या हो गई है। रात में ज्यादा देर तक जागे रहने से आपको भूख का एहसास होता है। क्योंकि कम सोने की वजह से ब्रेन पेट भरा होने का सिग्नल देने में सक्षम नहीं रह जाता। ऐसे में आप रात में ओवरइट कर लेते हैं। यही मोटापा और डायबिटीज की बीमारी की वजह बनता है।

3- चिड़चिड़ापन (Irritability)

नींद, मूड को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। अगर नींद नहीं पूरी होगी तो व्यक्ति में चिड़चिड़ापन होना स्वाभाविक है। इससे आपको हर किसी की छोटी सी छोटी बात भी इरिटेट कर सकती है। साथ ही आप गुस्सैल हो सकते हैं।

4- कमजोर इम्यूनिटी (Weak Immunity)

अगर आपके सोने का रूटीन यही बन जाता है तो आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। इसकी वजह से आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। क्योंकि शरीर को वायरस और संक्रमण से लड़ने के लिए स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी की आवश्यकता होती है।

5- डायबिटीज व ब्लड प्रेशर (Diabetes And Blood Pressure)

कम नींद लेने वाले लोगों को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर यानी बीपी की बीमारी का भी खतरा होता है। कम सोने से शरीर इंसुलिन कम रिलीज करने लगता है और इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। साथ ही टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। आप बीपी के भी मरीज बन सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

खराब मैट्रेस पर सोने से होने वाली परेशानी (Health Side Effects of Bad Mattress)

अच्छी नींद में मैट्रेस भी अहम भूमिका निभाते हैं। सोने के लिए आरामदायक गद्दे यानी मैट्रेस का चुनाव बेहद जरूरी है। अगर यह कंफर्टेबल नहीं होंगे तो आपकी नींद प्रभावित होगी। साथ ही यह गले के दर्द से लेकर कमर दर्द की समस्या का भी कारण बन सकता है। आइए जानते हैं मैट्रेस से होने वाली परेशानियों के बारे में।

1- कमर में दर्द

गलत गद्दे पर सोने से पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है या पेन बढ़ सकता है। ऐसे में कम्फर्टेबल गद्दों का ही चुनाव करें।

2- सिर में दर्द

अगर आपका गद्दा सही नहीं रहेगा तो शरीर को बिल्कुल भी आराम नहीं मिलेगा। खराब मैट्रेस पर सोने से सिर दर्द की समस्या बनी रह सकती है। साथ ही गर्दन और गले में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

3- रीढ़ की हड्डी में समस्या

बहुत गद्देदार बिस्तर पर सोने से रीढ़ की हड्डी में भी परेशानी आ सकती है। इससे Spinal Cord ऊपर-नीचे धनुष का रूप ले लेता है, जो हानिकारक होता है।

नोट- इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story