×

Summer Health Tips: ये पांच चीजें गर्मियों में आपके पेट को रखेंगी ठंडा, कर लें नोट

Summer Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसका सेवन गर्मियों में आपको भरपूर मात्रा में करना चाहिए। इन पदार्थों के सेवन से गर्मियो में भी आपका पेट ठंडा रहेगा।

Shivani Tiwari
Published on: 14 March 2024 10:58 AM GMT
Summer Health Tips
X

Summer Health Tips (Photo- Social Media)

Summer Health Tips: गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। ये एक ऐसा सीजन है, जहां व्यक्ति को अपने शरीर का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। तपती धूप और गर्मी के चलते इस मौसम में लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं, यदि आप भी अच्छे से खान पान पर ध्यान नहीं देंगे तो गर्मी के मौसम में बीमार पड़ सकते हैं। इस मौसम में शरीर के लिए सबसे ज्यादा जो महत्वपूर्ण है वो है बॉडी को हाइड्रेटेड रखना। वहीं इस मौसम में ज्यादा जंक फूड खा लेने से पेट में अपच की समस्या भी हो जाती है, ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसका सेवन गर्मियों में आपको भरपूर मात्रा में करना चाहिए। इन पदार्थों के सेवन से गर्मियो में भी आपका पेट ठंडा रहेगा।

पेट की गर्मी दूर करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

कुछ चीजें ऐसी होतीं हैं, जिसका सेवन हमें मौसम के अनुसार ही करना चाहिए। गर्मियों के मौसम में हमें अपनी डेली लाइफ में ऐसी चीजों को सेवन करना चाहिए जो हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाए। आज हम आपको गर्मीयो के मौसम में ज्यादा से ज्यादा सेवन करने वाली चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आपके पेट की गर्मी दूर हो जायेगी।


सत्तू

गर्मियों के मौसम में आपको सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए। सत्तू का सेवन कई प्रकार से किया जाता है, या तो आप उसका सेवन शरबत बनाकर कर सकते हैं, या फिर सत्तू की रोटी या उसका एनर्जी ड्रिंक भी बनाया जाता है। सत्तू में फाइबर और कैल्शियम समेत कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं।


तरबूज

तरबूज एक ऐसा फल है, जिसका सेवन गर्मियों में सबसे अधिक किया जाता है। तरबूज में पानी पाया जाता है, जो हमारे पेट को ठंडा रखता है और हमारी बॉडी हाइड्रेटेड भी रहती है। तरबूज को गर्मियों के मौसम में खूब खाना चाहिए।


दही

गर्मियों के मौसम में दही का सेवन रोजाना करना चाहिए। दही को आप खाने के साथ भी खा सकते हैं। दही में प्रोटीन होता है, इसका सेवन पेट के लिए भी लाभकारी होता है। दही के अलावा गर्मियों में छाछ भी पीना चाहिए। छाछ भी पेट को ठंडा रखने में सहायक होता है। छाछ पीने से पाचन क्रिया एकदम सही रहती है।

खीरा

खीरा का सेवन गर्मियों में जरूर करना चाहिए, क्योंकि खीरे में प्रचुर मात्रा में पानी पाया जाता है। खीरा भी हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाता है। गर्मियों में खीरा का सेवन करने से हमारे शरीर में नमी बनी रहती है।


गन्ने का जूस

गर्मियों में यदि आप कहीं बाहर जाते हैं तो आप गन्ने का जूस जरूर पिए, क्योंकि इससे आपको ताकत मिलती है, और आप एनर्जेटिक महसूस करने लग जाते हैं। गन्ने का जूस भी आपकी बॉडी को ठंडा रखने में सहायक होता है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story