×

Tea Side Effects: डेली चाय की चुस्की बिगाड़ देती है हेल्थ का गेम, तुरंत हो जाएं सावधान

Chai Pine Ke Nuksan: वैसे चाय कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाती है। लेकिन इसके नुकसान भी कई हैं, जिन्हें लोग अक्सर इग्नोर कर देते हैं, जो बाद में बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 19 March 2024 10:34 AM GMT
Tea Side Effects: डेली चाय की चुस्की बिगाड़ देती है हेल्थ का गेम, तुरंत हो जाएं सावधान
X

Tea (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Chai Pine Ke Nuksan: देशभर में बड़ी संख्या में टी लवर मौजूद हैं। भारत के लगभग ज्यादातर घर में सुबह की शुरुआत चाय की चुस्की से होती है। केवल इतना नहीं कई लोगों को चाय की लत इतनी होती है कि वह डेली 5-6 कप चाय पी जाते हैं और शायद इससे भी ज्यादा। वैसे चाय कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाती है। लेकिन इसके नुकसान भी कई सारे हैं, जिन्हें लोग अक्सर इग्नोर कर देते हैं, जो बाद में बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। आज हम आपको चाय से होने वाले कुछ नुकसानों (Tea Side Effects) के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।

चाय पीने का सही तरीका (Chai Pine Ka Sahi Tarika)

चाय के साइड इफेक्ट्स इसके सेवन पर भी निर्भर करते हैं। अगर चाय पीने का सही तरीका (Right Way To Drink Tea) ना पता हो तो यह समय के साथ कई बीमारियों को दावत देने का काम कर सकती है। कई लोग सुबह खाली पेट चाय पी लेते हैं जो बिल्कुल भी सही नहीं है। इससे एसिडिटी और सीने में जलन की शिकायत हो सकती है। साथ ही इस तरह चाय का सेवन करने से पेट में सूजन की भी परेशानी होने लगती है। इसके अलावा दिनभर में ज्यादा चाय पीने से भी बचना चाहिए। क्योंकि चाय की लत कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर देती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

चाय से होने वाले नुकसान (Side Effects Of Tea In Hindi)

ज्यादा चाय पीने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। क्योंकि चाय में मौजूद टैनिन पाचन तंत्र में आयरन के आवशोषण पर बुरा असर डालता है।

चाय के अधिक सेवन से अनिद्रा की समस्या होने लगती है। कैफीन की ज्यादा मात्रा परेशानी का कारण बन जाती है।

इसके अलावा आपको एंग्जायटी, तनाव, बेचैनी जैसी समस्या भी हो सकती है। क्योंकि चाय की पत्तियों में पाया जाने वाला कैफीन शरीर में बेचैनी बढ़ाने का काम करता है।

चाय की पत्ती में मौजूद कुछ तत्व जी मचलाने जैसी समस्या उत्पन्न कर देते हैं। इसके चलते उल्टी जैसा महसूस होने लगता है।

खाली पेट चाय का सेवन बीपी की भी समस्या भी बढ़ा सकता है। इससे हार्ट अटैक ट्रिगर होने का भी खतरा होता है।

कैफीन के ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इससे आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है।

वैसे तो अधिकतर लोग सिरदर्द की परेशानी में चाय का सेवन करते हैं, लेकिन खाली पेट चाय पीने से यह सिरदर्द को भी ट्रिगर कर सकता है।

(Photo Courtesy- Social Media)

इन लोगों को करना चाहिए परहेज (Which People Should Avoid Tea)

खून की कमी से जूझ रहे हैं तो चाय से पहरेज करना चाहिए।

अनिद्रा से परेशान लोगों को चाय कम पीनी चाहिए।

प्रेगनेंट महिलाओं को चाय से दूरी बनानी चाहिए।

जिनको एसिडिटी की शिकायत रहती है, उन्हें भी चाय से परहेज करना चाहिए।

कैसे पिएं चाय (Right Way To Drink Tea)

चाय ज्यादा पिएं या खाली पेट दोनों से ही तकलीफें उत्पन्न होने लगती हैं। जरूरी है कि चाय की लत खुद को न लगने दें। दिन में अधिक बार चाय ना पिएं और सुबह खाली पेट हैं तो बिल्कुल भी इसका सेवन ना करें। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, चाय पीने से पहले आधा सेब या सोक्ड नट्स (बादाम, किशमिश, अखरोट, ब्राजिल नट्स) खा सकते हैं।

Note- बता दें ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Shreya

Shreya

Next Story