×

Exercise For Mental Health: अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज

Activity For Good Mental Health: मेंटली फिट रहने के लिए भी एक्सरसाइज करना चाहिए। आज हम आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए कुछ एक्टिविटी और एक्सरसाइज बता रहे हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 19 March 2024 12:47 PM GMT
Exercise For Mental Health: अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज
X

स्विमिंग (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Exercise For Mental Health: आज के समय में डिप्रेशन, तनाव जैसी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ रही हैं। भारत की बात करें तो 2018 में मेंटल हेल्थ पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप थ्री डिप्रेस्ड देशों की सूची में इंडिया भी शामिल था। यहां पर 5 में से 1 व्यक्ति कभी ना कभी डिप्रेशन (Depression) का शिकार हुआ है। हालांकि अच्छी बात यह भी है कि लोग अब अपनी फिजिकल हेल्थ (Physical Health) के साथ ही मेंटल हेल्थ (Mental Health) को लेकर भी चौंकन्ने हो रहे हैं। क्योंकि जब तक आप मेंटली फिट नहीं होंगे, तब तक आप शारीरिक रूप से भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सकते हैं।

अगर आप तनाव में हैं तो जरूरी है कि समय रहते ही इस स्थिति में से खुद को निकालने की पहल करें। क्योंकि ज्यादा समय तक तनाव में रहने से आप डिप्रेशन की ओर जाने लगते हैं। अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय आपको अपने लिए निकालना होगा। मेंटल हेल्थ को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए कुछ आदतें (Mental Health Ke Liye Kya Karen) भी अपनानी होंगी।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी एक्सरसाइज जरूरी

आप यह तो जानते होंगे कि फिजिकली फिट होने में एक्सरासइज कितना मददगार होता है। लेकिन मेंटली फिट रहने के लिए भी एक्सरसाइज करना चाहिए। एक स्टडी में भी सामने आया था कि जो लोग रोजाना व्यायाम (Exercises) करते हैं वो भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। मानसिक तनाव को सही करने के लिए कुछ एक्टिविटीज या वर्कआउट आप शुरू कर सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में।

वॉकिंग (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए करें ये एक्सरसाइज या एक्टिविटी (Activity For Good Mental Health)

वॉकिंग

डांसिंग

योगा

साइकिलिंग

स्विमिंग

1- वॉक करें

मेंटल हेल्थ को अच्छा बनाए रखने के लिए आप डेली वॉक कर सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो डेली सुबह वॉक करने से तनाव का स्तर कम होता है और डिप्रेशन में भी गिरावट आती है। जो लोग नियमित रूप से रोजाना वॉक करते हैं, उन्हें तनाव भी कम होता है। सुबह 30 से 40 मिनट वॉक करना अपनी आदत में शामिल करें। अगर सुबह वॉक नहीं कर सकते हैं तो शाम के समय भी आप वॉक पर जा सकते हैं।

2- डांसिंग

अगली एक्टिविटी है डांसिंग। इसके लिए आपका प्रोफेशनल होना जरूरी नहीं है। बस गाने पर थिरकना आना चाहिए। हर कोई थोड़ा बहुत तो डांस करना जानता ही है। डांस पॉजिटिव मेंटल हेल्थ इफेक्ट प्रोड्यूस करती है। डांस करते समय शरीर में मूड को सुधारने वाला केमिकल रिलीज होता है, जिससे आपको खुशी मिलती है। इसलिए यह आपके तनाव को कम करने में मदद करता है। साथ ही आपको फिट भी बनाए रखने में सहायक है।

3- योग

योग से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। मनोचिकित्सक भी बताते हैं कि नियमित रूप से योग करने वाले मन से शांत होते हैं। कई रिसर्च में भी सामने आया है कि योग न सिर्फ आपकी फिटनेस बढ़ाते हैं बल्कि मस्तिष्क पर भी पॉजिटिव असर डालते हैं। आप तनाव को दूर करने और मेंटल हेल्थ को सुधारने के लिए भस्त्रिका प्राणायाम, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार और कपालभाती कर सकते हैं।

4- साइकिलिंग

आपने बचपन में तो खूब साइकिल चलाई होगी, इसके एक दो नहीं बल्कि कई सारे लाभ होते हैं। बता दें साइकिलिंग मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक लाभदायक व्यायाम है। साइकिल चलाने से मूड ठीक होता है और मेंटली रूप से आप अधिक एक्टिव बनते हैं। क्योंकि यह हमारे ’फील-गुड’ हार्मोन को रिलीज करता है। साथ ही यह तनाव महसूस करने के जोखिम को भी कम करता है। सुबह के समय साइकिलिंग करना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

5- स्विमिंग

स्विमिंग करना भी तनाव में काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक होल बॉडी वर्कआउट है, जो आपको फिट बनाने के साथ ही टेंशन फ्री भी बनाता है। कई स्टडी में भी सामने आ चुका है कि स्विमिंग से थकान और अवसाद जैसे लक्षणों में सुधार होता है। रोजाना या फिर हफ्ते में 3-4 बार स्विमिंग करने से कई फायदे होते हैं जैसे कि मूड में सुधार, तनाव का कम होना, डिप्रेशन का खतरा कम होता है। इसके अलावा सेल्फ-स्ट्रीम बढ़ता है और बेहतर नींद भी आती है।

Shreya

Shreya

Next Story