×

Vitamins for women: बढ़ती उम्र के साथ महिलााओं की हड्डियां हो सकती हैं कमज़ोर, आज ही लें ये विटामिन्स

Vitamins for women: विटामिन सी का सेवन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक होता है।

Preeti Mishra
Published on: 27 May 2022 9:52 AM GMT
Vitamins for women
X

बढ़ती उम्र के साथ महिलााओं की हड्डियां हो सकती हैं कमज़ोर (social media)

Vitamins for women: महिलाएं घर का वो आधार बिंदु होती हैं जो परिवार के प्रत्येक सदस्यों का धयान बखूबी रख लेती हैं। किसे क्या पसंद है ? क्या नापसंद ? कब किसे क्या चाहिए ? कैसे सबकी हेल्थ को स्वस्थ रखने के उपाय करवाने हो ? या परिवार को व्यवस्थित रूप से चलाना हो। इन सब महत्वपूर्ण कार्यों में परिवार की महिलाओं का विशेष योगदान होता है। ऐसे में कई बार वे अपने स्वास्थ्य की जरूरतों को नज़रअंदाज़ भी कर देती हैं। कम उम्र में तो इसके साइड एफ्फेट्स नहीं दीखते हैं लेकिन जैसे -जैसे उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के साथ उनकी हड्डियां भी कमजोर होनी शुरू हो जाती है।

जिसके कारण उनका शरीर कई तरह के रोगों से ग्रसित होने लगता है। इसलिए बेहद जरुरी है कि महिलायें घर-परिवार के लोगों के साथ खुद की सेहत पर भी विशेष ध्यान दें। अन्यथा उम्र बढ़ने के साथ आप की इम्युनिटी और हाड़ियाँ भी कमजोर होनी शुरू जाएगी। तो इसलिए अगर आपमें बुढ़ापे में भी स्वस्थ बने रहने की चाहत है तो रोजाना आपको कुछ जरुरी विटामिंस का सेवनआज से ही शुरू कर देना चाहिए। ख़ास कर 35 साल से ऊपर वाली महिलाओं को इसके सेवन में थोड़ी भी कोताही नहीं बरतनी चाहिए।

विटामिन सी (Vitamins C)

उल्लेखनीय है कि विटामिन सी का सेवन महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक होता है। बता दें कि विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होता है। इसका सेवन आपके शरीर को कई तरह के संक्रामक रोगों से बचाने के साथ आपकी त्वचा को भी स्वस्थ बनाये रखने में सहायक होता है।

फोलेट (Vitamins C)

इसके अलावा फोलेट का सेवन भी महिलाओं के लिए अति आवश्यक माना जाता है। बता दें कि फोलेट जिसे विटामिन बी9 के भी नाम से जाना जाता है। इसका सेवन महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान बेहद जरूरी होता है। अन्यथा शरीर में इसकी कमी होने वाले से शिशु में मस्तिष्क और रीढ़ से जुड़ी समस्याओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। गौरतलब है कि शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनाने में फोलेट काफी मददगार साबित होता है। गर्भवती महिलाओं को तो यह विटामिन लेना अति आवश्यक होता है।

आयरन (Vitamins C)

एक शोध के अनुसार ज्यादातर भारतीय महिलाएं शरीर में आयरन की कमी की समस्या से पीड़ित होती है। बता दें कि महिलाओं के प्रजनन अंगों के सही फंक्शन के लिए आयरन का सेवन अति आवश्यक माना जाता है। इतना ही नहीं शरीर में ऊर्जा का निर्माण करने , रेड ब्लड सेल्स बनाने , घावों को भरने और इम्यून सिस्टम को मज़बूती प्रदान करने के लिए आयरन का सेवन अति आवशयक होता है।

विटामिन डी और विटामिन बी6 (Vitamins C)

अधिकतर महिलाये बढ़ती उम्र के साथ अर्थराइटिस या जोड़ों के दर्द की समस्या से ग्रसित होने लगती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए उन्हें विटामिन डी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। बता दें कि ज्यादातर19 से 50 वर्ष तक की महिलायें शरीर में कई प्रकार के न्यूट्रिशन की कमी से भी परेशां रहती हैं। जिसमें विटामिन डी और बी6 को प्रमुख माना जाता है। इसलिए विशेषज्ञ महिलाओं को रोजाना 15 मिलीग्राम विटामिन डी के सेवन की सलाह देते हैं ।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story