×

Himachal Pradesh Assembly Election: अरविंद केजरीवाल कल करेंगे हिमाचल प्रदेश के सोलन में रोड शो

Himachal Pradesh Assembly Election: आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल यानी कि गुरुवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। केजरीवाल हिमाचल प्रदेश के सोलन में रोडशो करेंगे।

Jugul Kishor
Published on: 2 Nov 2022 6:25 AM GMT (Updated on: 2 Nov 2022 7:37 AM GMT)
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल
X

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल (Pic: Social Media)

Himachal Pradesh Assembly Election: आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल यानी 3 नवंबर 2022 गुरुवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। केजरीवाल हिमाचल प्रदेश के सोलन में रोड शो करेंगे। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने यह जानकारी दी है। प्रदेशाध्यक्ष के मुताबिक अरविंद केजरीवाल का यह रोड शो 11 बजे होगा, जिसकी जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुमति भी दे दी है।

हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद में अरविंद केजरीवाल का यह पहला दौरा है। अरविदं केजरीवाल के कल के दौरे के ठीक दो दिन बाद 5 नवंंबर 2022 को दिल्ली मे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी हिमाचल प्रदेश में रोड शो करेंगे। इसके बाद 9 नवम्बर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल में प्रचार के लिए आएंगे और रोड शो करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के जिस रोडशो को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल करने के लिये आ रहे हैं। उसको पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करने के लिये आने वाले थे। लेकिन अब तय यह हुआ है कि पहले अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश में रोडशो करेंगे। उसके बाद में अन्य नेताओं के पंजाब में चुनावी कार्यक्रम होंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के लिये 20 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की गई है। स्टार प्रचारकों की जो सूची तैयार की गयी है उसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित दिल्ली और पंजाब सरकार में मंत्री और विधायक सहित आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 67 विधान सभा सीटें है सभी विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होंगे। उसके बाद में 8 दिसंबर 2022 को मतगणना की जायेगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story