×

Delhi Liquor Scam: संजय सिंह का बड़ा खुलासा, BJP ने किया शराब घोटाला

Delhi Liquor Scam: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, ये शराब घोटाला दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

Jugul Kishor
Published on: 5 April 2024 5:39 AM GMT (Updated on: 5 April 2024 6:04 AM GMT)
Sanjay Singh press conference
X

Sanjay Singh press conference (Social Media)

Sanjay Singh Press Conference: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने आज यानि शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होने कई बड़े खुलासे किये हैं। सिंह ने दावा किया है कि दिल्ली शराब घोटाला भाजपा ने किया है। इस घोटाले में भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हैं।

संजय सिंह प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

संजय सिंह की प्रेस कांफ्रेंस की बड़ी बातें

संजय सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि कुचक्र और साजिश रचकर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। जो मुख्यमंत्री दिल्ली की जनता के लिए लगातार काम कर रहा था, उसे साजिश तहत जेल भेजा गया। उन्होने कहा ये शराब घोटाला दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने किया है। संजय सिंह ने कहा एक व्यक्ति है मंगुटा रेड्डी। मगुंटा रेड्डी ने कुल 3 बयान दिए, उसके बेटे राघव मंगुटा ने 7 बयान दिए। बाप बेटे ने मिलकर कुल 10 बयान दिये।

संजय सिंह ने कहा कि 16 सितंबर 2022 को जब ईडी ने पूछा कि क्या आप अरविंद केजरीवाल से मिले थे तो उन्होंने कहा कि मैं चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन के लिए मिला था। फिर उनके बेटे राघव को गिरफ्तार कर 5 महीने तक जेल में रखा जाता है और वो अपना बयान बदल देता है। उन्होंने कहा कि राघव मंगुटा के 10 फरवरी से 16 जुलाई तक 7 बयान लिए जाते हैं। 3 बयान उसके पिता ने दिए। 6 बयानों में राघव ने कहा कि केजरीवाल को नहीं जानता, लेकिन 5 महीने में टूटकर वो 7वां बयान केजरीवाल के खिलाफ देता है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि हैरानी की बात ये है कि दोनों के पहले के बयानों को गायब कर दिया और कहा कि जो बयान अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नहीं थे वो बिना भरोसे वाले बताए गए। जब कोर्ट के आदेश पर हमारे वकीलों ने वो बयान देखे तो होश उड़ गए क्योंकि उन 9 बयानों में अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं था। अब सवाल उठता है कि ये दोनों कौन है, जिनको शराब कारोबारी बताया जा रहा है। संजय सिंह ने मंगुटा रेड्डी की प्रधानमंत्री के साथ की तस्वीर दिखाई।

संजय सिंह ने कहा कि 16 जुलाई को जब ये अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देता है तो 18 जुलाई को जमानत हो जाती है। आप समझिए ये क्या साजिश है। इसका प्रधानमंत्री से क्या रिश्ता है? आज की तारीख में वो टीडीपी से चुनाव लड़ रहा है। प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाकर वोट मांग रहा है। इसे शराब कारोबारी बताया जा रहा था, जो मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान देता है। अब इसको छिपा लिया गया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story